सलमान खान के घर फायरिंग का मामला: क्राइम ब्रांच ने तापी नदी से बरामद किए पिस्टल और जिंदा कारतूस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 23 अप्रैल 2024। मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान घर के बाहर फायरिंग मामले में इस्तेमाल हुई बंदूक और कुछ जिंदा कारतूस सूरत के तापी नदी से बरामद किया है. पुलिस को तापी नदी से दो बंदूक, 3 मैगजीन और 9 कारतूस मिली है. सूत्रों के अनुसार आरोपीयो  के पास 2 गन थी, गोली दोनों को चलानी थी, लेकिन एक ने ही गोली चलाई. पुलिस ने इस मामले में अभी तक लगभग 8 से 10 लोगों से पुछताछ कर चुकी है।

बीते 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की गई थी. हालांकि फारिंग करने वाले शूटर्स अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. घटना को अंजाम देते समय दोनों शूटर्स ने अपना चेहरा छिपा रखा था ताकि सीसीटीवी में उनको पहचाना न जा सके. दोनों ने अपना हेलमेट उतार कर टोपी पहनी थी, जिसकी वजह से पास के सीसीटीवी में दोनों के चेहरे कैद हो गए. उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को माउंट मेरी चर्च के पास छोड़ दिया था. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में मुंबई पुलिस को आधारकार्ड के काफी मदद मिली।

पुलिस ने दोनों शूटर्स को ऐसे धर दबोचा

दोनों आरोपियों ने अपना मोबाइल फोन भी साथ रखा था. ऐसे में सीसीटीवी और मोबाइल फोन की डिटेल की मदद से पुलिस को एक नंबर का पता चला जिससे कई बार फोन हुए थे.उस नंबर की मदद से पुलिस का काम आसान हो गया और नंबर की लॉकेशन को फॉलो करते हुए पुलिस ने 36 घंटों के अंदर दोनों को दबोच लिया।

Leave a Reply

Next Post

दिल्‍ली शराब नीति केस: अरविंद केजरीवाल, के. कविता अभी जेल में ही रहेंगे, हिरासत 14 दिन बढ़ाई गई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्‍ली 23 अप्रैल 2024। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि सात मई तक बढ़ा दी गई है. केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग