नेपाल में अन्नपूर्णा माउंट से गिरकर भारतीय पर्वतारोही अनुराग की मौत, बलजीत कौर लापता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काठमांडू 18 अप्रैल 2023।  भारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही बलजीत कौर (27) नेपाल के ‘माउंट अन्नपूर्णा’ के शिखर से उतरते समय ‘चौथे कैंप’ के पास से लापता हो गयीं। एक अभियान आयोजक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इससे ठीक एक दिन पहले एक अन्य भारतीय पर्वतारोही की 6000 मीटर की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के किशनगढ़ निवासी अनुराग मालू सोमवार को अन्नपूर्णा पर्वत के तीसरे कैंप से उतरते समय लापता हो गए थे।

सोमवार को चौथे कैंप से नीचे उतरते समय 6000 मीटर की ऊंचाई से हिम दरार में गिरने से उनकी (मालू की) मौत हो गई। पिछले साल मई में, हिमाचल प्रदेश की बलजीत कौर ने ‘माउंट ल्होत्से’ को फतह किया और एक ही मौसम में 8000 मीटर ऊंची चार चोटियों पर चढ़ने वाली पहली भारतीय पर्वतारोही बनीं। ‘पायनियर एडवेंचर’ के अध्यक्ष पसंग शेरपा ने बताया कि बलजीत कौर चौथे कैंप के पास से उस वक्त लापता हो गईं, जब वह जरूरी ऑक्सीजन का उपयोग किए बिना चोटी पर चढ़ने के बाद वहां से उतर रही थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, शेरपा ने कहा, “हमने बलजीत को खोजने के लिए अभी तीन हेलीकॉप्टर भेजे हैं। हालांकि, वह अभी भी लापता है।” ‘सेवन समिट ट्रेक्स’ के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने बताया कि सर्दियों के मौसम में ‘के-2’ के शिखर पर पहुंचने वाले आयरलैंड के पहले व्यक्ति नोएल हन्ना ने कल रात कैंप चार में अंतिम सांस ली। आयोजकों ने कहा कि उनके शव को आधार शिविर वापस लाने के प्रयास जारी हैं। माउंट अन्नपूर्णा दुनिया का दसवां सबसे ऊँचा पर्वत है, जो समुद्र तल से 8,091 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी चढ़ाई अत्यंत दुर्गम होती है।

Leave a Reply

Next Post

अजित पवार के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच आया शरद पवार और राउत का बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 अप्रैल 2023। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच अब उद्धव गुट वाली शिवसेना के नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है. अजीत पवार के एनडीए गठबंधन में शामिल होने की खबरों पर राउत ने कहा कि एनसीपी के 20-25 विधायको के […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही