माता वैष्णो देवी यात्रा होगी और भी सुरक्षित, मई से शुरू होगी नई सुविधा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 26 अप्रैल 2025। हर साल लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंचते हैं। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों की सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन हमेशा सतर्क रहता है। हाल ही में रियासी जिले में श्रद्धालुओं से भरी बस पर हुए हमले के बाद सुरक्षा को लेकर और भी कड़े कदम उठाए गए हैं। अब माता के भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। कटरा में एक अत्याधुनिक इंटिग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (ICCC) तैयार किया गया है, जो मई के पहले सप्ताह से काम करना शुरू कर देगा। यह सेंटर यात्रियों की सुरक्षा, निगरानी और आपातकालीन स्थितियों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक में जानकारी दी कि इस कमांड सेंटर को AI तकनीक, फेस रिकग्निशन, 700 से ज्यादा CCTV कैमरे, PTZ कैमरे, ड्रोन सर्विलांस, जियो-फेंसिंग, और अन्य आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। इससे सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय हो सकेगा और हर गतिविधि की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हो पाएगी।

बैठक में SMVDSB के CEO अंशुल गर्ग ने सभी एजेंसियों को समय पर व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने टट्टूवालों और पिट्ठुओं की पहचान सुनिश्चित करने, एक्स-रे बैगेज स्कैनर, मेटल डिटेक्टर और अंडर-व्हीकल मिरर जैसी तकनीकों के बेहतर इस्तेमाल पर भी जोर दिया। यह कदम माता वैष्णो देवी यात्रा को और सुरक्षित, व्यवस्थित और हाई-टेक बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

Leave a Reply

Next Post

सीमा हैदर का दिल छूने वाला बयान- 'मैं बेटी पाकिस्तान की थी पर बहू भारत की हूं, मुझे यहां रहने दिया जाए'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 अप्रैल 2025। पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाते करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल