रायपुर में चूल्हे पर खाना बनाते वक्त हुआ हादसा, जिंदा जल गया युवक, घर में अकेले रहते थे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 24 दिसम्बर 2021 । रायपुर के टिकरापारा इलाके में गुरुवार की देर रात एक हादसे में युवक की जान चली गई। घर में आग लगने से युवक वहीं जिंदा जल गया। जब तक रेस्क्यू टीम पहुंचती उसकी मौत हो चुकी थी। ये घटना संजय नगर के मदीना चौक की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। टीकरापारा थाने के पुलिस की जांच में हादसे और खुदकुशी दोनों तरह की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि अब तक किसी नतीजे पर पुलिस नहीं पहुंची है। जिस युवक की मौत हुई उसका नाम विरेंद्र पटेरिया है (45) है। बताया गया है कि विरेंद्र अकेले ही मदीना चौक के पास एक छोटे से मकान में रहता था। घर में और कोई सदस्य नहीं रहता था। जांच टीम ने मौके का मुआयना किया तो पाया कि खाना पकाते वक्त युवक झुलस गया होगा।

पिता से पूछताछ करेगी पुलिस

पुलिस को पता चला है कि रायपुर में ही युवक का पिता राजकुमार अलग रहता है। उसे थाने पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पता चला है कि युवक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वो बीमार रहता था। ऐसे में शक जाहिर किया जा रहा है कि खुद ही उसने आग लगाई होगी। घर में पूरा सामान जल चुका था, लपटें रात के वक्त मकान के बाहर दिखने लगीं तो स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। रात के करीब 12 बजे आग बुझाने का काम किया गया। टीम अंदर पहुंची तो यहां जल चुके युवक की लाश मिली थी।

Leave a Reply

Next Post

हेमीप्लेजिया से ग्रसित नन्हें निकेश के हाथों में फिर आई जान

शेयर करेमुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा शुरू किये गए फिजियोथेरेपी तुमचो दुवार से मिला नया जीवन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 24 दिसम्बर 2021 । हेमीप्लेजिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें ब्रेन या स्पाइनल कार्ड में चोट या परेशानी के कारण शरीर के अंग शिथिल पड़ जाते हैं। इसे सामान्य बोलचाल में […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'