सहारनपुर में बवाल: शेखपुरा में नरसिंहानंद की टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समाज ने पुलिस पर किया पथराव, फोर्स तैनात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सहारनपुर 06 अक्टूबर 2024। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद के मुस्लिम समाज के खिलाफ विवादित बयान की आग सहारनपुर तक पहुंच गई है। शहर से सटे गांव शेखपुरा में महंत की टिप्पणी से आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोग भारी संख्या में गांव एकत्र हुए। उन्होंने महामंडलेश्वर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सहारनपुर में शेखपुरा रेलवे फाटक के पास मुस्लिम समाज ने धरने के बाद बवाल काटा। इसी बीच देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद 70 से 80 लोग शेखपुरा चौकी की तरफ जाने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की और लाठियां भी फटकारी। इससे गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित कई घायल हुए। पता लगते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। 

घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में रविवार की दोपहर हुई। महामंडलेश्वर के बयान के खिलाफ आक्रोशित मुस्लिम  समाज के लोग शेखपुरा कदीम में एकत्र हुए। उन्होंने महामंडलेश्वर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पता लगते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में 70 से 80 लोग एकत्र हुए थे। पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश की। इसके पश्चात बड़ी संख्या में लोग शेखपुरा पुलिस चौकी तरफ जाने लगे। 

पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकते हुए लाठियां फटकार दी। इसके पश्चात गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुए। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कईयों को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

'डबल इंजन सरकार का मतलब डबल लूट, यूपी में सात साल से यही हो रहा', भाजपा पर बरसे केजरीवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 अक्टूबर 2024। आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता का प्यार, समर्थन और विश्वास ही मेरी ईमानदारी […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए