दुश्मन को तबाह करने सेना खरीद रही ‘प्रलय’ मिसाइल, ‘रॉकेट फोर्स’ के गठन पर भी विचार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 दिसंबर 2022। भारतीय सेना चीन के साथ जारी तनाव के बीच बैलेस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ खरीदने पर विचार कर रही है। जैसा कि प्रलय नाम से ही स्पष्ट है, यह 150 से 500 किलोमीटर दूर स्थित दुश्मन के ठिकानों का पूरी तरह सफाया कर देगी।  भारतीय सेना द्वारा ‘प्रलय’ खरीदी का प्रस्ताव अग्रिम चरण में है। इस सप्ताह होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में इस पर फैसला होने की उम्मीद है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह प्रस्ताव इसलिए भी अहम है, क्योंकि यह ऐसे वक्त आया है, जब भारतीय सेना एक ‘रॉकेट फोर्स’ बनाने पर विचार कर रही है।  रॉकेट फोर्स के गठन का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय में विचाराधीन है। हाल ही में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरिकुमार ने कहा था कि दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन कुमार सीमा पर दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए रॉकेट फोर्स के गठन पर विचार कर रहे थे। 

Leave a Reply

Next Post

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- पूर्व सरकारों के उत्पादन को बढ़ावा न देने से चीन से बढ़ा आयात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 दिसंबर 2022। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन से बढ़ते कारोबार को लेकर आलोचनाओं का जवाब दिया। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से चीन से आयात रोकने की मांग पर कहा कि 1991 में अर्थव्यवस्था को खोले […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग