विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- पूर्व सरकारों के उत्पादन को बढ़ावा न देने से चीन से बढ़ा आयात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 दिसंबर 2022। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन से बढ़ते कारोबार को लेकर आलोचनाओं का जवाब दिया। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से चीन से आयात रोकने की मांग पर कहा कि 1991 में अर्थव्यवस्था को खोले जाने के बाद से पिछली सरकारों ने देश में एमएसएमई सेक्टर पर ध्यान नहीं दिया और उत्पादन क्षेत्र को उपेक्षित रखा इसलिए चीन से आयात की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में सोमवार को कहा कि हाल के वर्षों में हमने ऐसा करना शुरू किया और हम 30 सालों का काम पांच या दस साल में नहीं पूरा कर सकते।

विदेश मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान को लेकर भारत ने कभी ज्यादा बड़ी उम्मीदें नहीं लगाईं। उन्होंने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के पीएम मोदी पर आपत्तिजनक बयान के बारे में पूछे गए सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि मेरा ख्याल है कि मेरे मंत्रालय ने इस बारे में स्पष्ट रूप से इस बारे में प्रतिक्रिया दी थी। हमें जो कहना था कह चुके।

भारत-जापान संबंधों का सकारात्मक इतिहास
जयशंकर ने भारत-जापान संबंधों की चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के बारे में 12 बिंदुओं पर बात की और कहा कि दोनों देशों का एक सकारात्मक इतिहास है। उन्होंने कहा, जापान को भारत में आधुनिकता और परंपरा के सामंजस्य के मॉडल के रूप में देखा जाता है। जापान परिवर्तन का उत्प्रेरक रहा है। इस क्रम में उन्होंने मारुति, मेट्रो नेटवर्क का जिक्र किया। उन्होंने कहा, बुलेट ट्रेन के व्यापक परिणाम होंगे।

Leave a Reply

Next Post

इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच कैसे सुलझेगा विवाद? संयुक्त राष्ट्र में भारत ने दिया जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 दिसंबर 2022। संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच विवाद के मसले पर आज भारत ने अपना पक्ष रखा है। भारत ने बताया कि आखिर दोनों राज्यों के बीच मसला कैसे सुलझेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं