जिला एवं सत्र न्यायालय में नवीन विस्तारित न्यायालय भवन, कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर, 30 अप्रैल 2023। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर में नवीन विस्तारित न्यायालय भवन, अधिवक्ता कक्ष एवं अभियोजन कार्यालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय एस. अग्रवाल, न्यायधीश छ.ग. उच्च न्यायालय एवं पोर्टफोलियो जज जिला बिलासपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय एस. अग्रवाल द्वारा व्यक्त किया गया कि जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में नवीन विस्तारित न्यायालय भवन का निर्माण पूर्ण होने पर भविष्य में पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं को सुविधा होगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय एस. अग्रवाल द्वारा कनिष्ठ अधिवक्ताओं को कानूनी विषयों का निरतंर अध्ययन करने तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान करने तथा उनसे मार्गदर्शन लेने की बात पर जोर दिया गया। इस अवसर पर श्री अशोक कुमार साहू, जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया तथा आभार प्रदर्शन सुश्री संघरत्ना भतपहरी, विशेष न्यायधीश (एट्रोसिटी) बिलासपुर के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायाधीश छ.ग. उच्च न्यायालय बिलासपुर, माननीय न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय, न्यायधीश छ.ग. उच्च न्यायालय बिलासपुर, रमाशंकर प्रसाद, प्रधान न्यायधीश कुटुम्ब न्यायालय बिलासपुर, सौरभ कुमार, कलेक्टर बिलासपुर, संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, चन्द्रशेखर बाजपेयी, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर, गोविन्द राम मिरी, वरिष्ठ अधिवक्ता बिलासपुर, जिला न्यायालय बिलासपुर में पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी, विरेन्द्र प्रकाश गौरहा, लोक अभियोजक बिलासपुर, एस एल पटेल, उप संचालक लोक अभियोजन बिलासपुर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व राष्ट्रपति ने दी जेलेंस्की को मारने की धमकी, क्रेमलिन पर हमले के बाद बड़ा कदम उठा सकता है रूस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 मई 2023। रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास क्रेमलिन पर ड्रोन हमले के बाद रूस बेहद नाराज है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव तो यूक्रेन से इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की धमकी दे डाली है। […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस