G20 समिट को सफल बनाना दिल्लीवासियों की जिम्मेदारी, पीएम बोले- सुनिश्चित करें देश की प्रतिष्ठा पर आंच न आए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 अगस्त 2023। पीएम मोदी ने शनिवार को दिल्ली के लोगों से असुविधा के बावजूद आगामी जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में मदद करने का आग्रह किया। शिखर सम्मेलन 9 से 10 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा। इसमें यूरोपीय संघ और आमंत्रित अतिथि देशों के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 14 प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है।

देश की प्रतिष्ठा पर जरा भी आंच न आए
दो देशों की यात्रा से लौटने पर यहां हवाईअड्डे पर एक सार्वजनिक स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के कारण होने वाली असुविधा के लिए पहले से माफी मांगी। पीएम मोदी ने कहा, “पूरा देश जी20 शिखर सम्मेलन का मेजबान है, लेकिन मेहमान दिल्ली आ रहे हैं। दिल्ली के निवासियों पर जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने की विशेष जिम्मेदारी है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि देश की प्रतिष्ठा पर जरा भी आंच न आए।”

असुविधा के लिए आपसे पहले से माफी मांगता हूं
उन्होंने माना कि ट्रैफिक नियमों में बदलाव से दिल्लीवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘5 सितंबर से 15 सितंबर तक बहुत असुविधा होगी, इसके लिए मैं पहले से माफी मांगता हूं। ये हमारे मेहमान हैं, ट्रैफिक नियम बदल जाएंगे, आपको कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा लेकिन कुछ चीजें जरूरी हैं।’ उन्होंने कहा, “जी20 के लिए दिल्ली के निवासियों को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि राष्ट्रीय तिरंगा शान से ऊंचा लहराता रहे

चंद्रयान-3 के लिए बहुत सारे बधाई संदेश मिले
पालम हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स में भाग लेने गया था…मुझे ब्रिक्स के दौरान चंद्रयान-3 के लिए बहुत सारे बधाई संदेश मिले। पूरी दुनिया ने बधाई संदेश भेजे हैं।” पीएम मोदी ने कहा, ‘जिस बिंदु पर चंद्रयान-3 उतरा, उस बिंदु का नाम ‘शिवशक्ति’ रखा गया। शिव की बात होती है तो शुभम होता है और शक्ति की बात होती है तो मेरे देश के नारी शक्ति की बात होती है…चंद्रयान-2 बिंदु का नाम ‘तिरंगा’ रखा गया।’

Leave a Reply

Next Post

'चीन से 'आजादी' के लिए भारत-यूएस संबंध मजबूत करने जरूरी', विवेक रामास्वामी ने की पीएम मोदी की तारीफ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 27 अगस्त 2023। अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी का कहना है कि भारत और अमेरिका के मजबूत संबंध, अमेरिका की चीन पर निर्भरता खत्म कर सकते हैं। विवेक रामास्वामी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं