कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा बैठक में शामिल हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 17 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन और कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने राज्यों द्वारा की जा रही व्यवस्था की मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असम प्रवास पर होने के कारण उनके स्थान पर छत्तीसगढ़ की ओर से गृहमंत्री श्री साहू ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बैठक में सभी राज्यों में कोविड टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने राज्यों द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी पूछा और आवश्यक निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी शामिल हुए। वहीं नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंस में राज्यों की व्यवस्था की जानकारी ली।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने रोड सेफ्टी टी 20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के मैचों के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन के निर्देश दिए

शेयर करेमैचों के दौरान दर्शकों की संख्या स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 17 मार्च, 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी टी 20 वर्ल्ड क्रिकेट […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग