‘ASEAN स्वतंत्र और खुले हिंद प्रशांत के लिए हो प्रतिबद्ध’, विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन पर किया हमला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जुलाई 2023। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को चीन पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (आसियान) को संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के साथ एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित हिंद प्रशांत के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। बता दें, विदेश मंत्री इंडोनेशिया में 13वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।  विदेश मंत्री ने कहा कि आसियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद प्रशांत के व्यापक दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह हिंद प्रशांत को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि भारत दृढ़ता के साथ आसियान का समर्थन करता है। 

हिंद प्रशांत पर चर्चा

जयशंकर ने कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के साथ एक स्वतंत्र और खुले हिंद प्रशांत के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। बता दें, हिंद प्रशांत एक जैव-भौगोलिक क्षेत्र है, जिसमें हिंद महासागर और दक्षिणी चीन सागर सहित पश्चिमी और मध्य प्रशान्त महासागर का हिस्सा शामिल है।

चीन का दक्षिण चीन सागर पर दावा

दरअसल, अमेरिका, भारत और कई अन्य देश क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों को देखते हुए एक स्वतंत्र, खुले और संपन्न हिंद प्रशांत को सुनिश्चित करने की आवश्यकता के बारे में बात कर रहे हैं। दक्षिण चीन सागर के लगभग पूरे हिस्से पर चीन अपना दावा करता है। जबकि ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम का भी कहना है कि उनका भी कुछ हिस्सा इसमें है। 

चीन ने बनाए आर्टिफिशियल द्वीप 

बीजिंग ने दक्षिण चीन सागर में आर्टिफिशियल द्वीप और सैन्य प्रतिष्ठान बनाए हुए हैं। चीन का पूर्वी चीन सागर में जापान के साथ भी विवाद है। जयशंकर ने कहा कि भारत द्वारा प्रस्तावित इंडो-पैसिफिक ओशिएन्स इनिशिएटिव (आईपीओआई) और एओआईपी के बीच बहुत अच्छा तालमेल है। उन्होंने कहा कि क्वाड हमेशा आसियान का पूरक रहेगा। 

क्वाड आसियान का रहेगा पूरक

उन्होंने कहा कि चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (क्वाड) हमेशा आसियान का पूरक रहेगा। एओआईपी क्वाड की परिकल्पना में योगदान देता है। भारत हिंद-प्रशान्त में आसियान की केन्द्रीयता की पुष्टि करता है और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को मजबूती देने की बात करता है।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हाथापाई, कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन भी किया क्षतिग्रस्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 14 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में कथित चुनावी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने आंदोलन के दौरान राज्य के उत्तरी 24 परगना जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ हाथापाई की। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल