मुसीबत में वानखेड़े: आबकारी विभाग की शिकायत पर IRS अधिकारी पर मुकदमा दर्ज, फर्जीवाड़ा कर होटल का लाइसेंस लेने का आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 फरवरी 2022। ठाणे पुलिस ने NCB के मुंबई क्षेत्र के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह केस उनके मालिकाना हक वाले एक होटल और बार का लाइसेंस हासिल करने में हेरफेर को लेकर दर्ज हुआ है। जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने नवी मुंबई स्थित होटल और बार का यह लाइसेंस रद्द करते हुए दावा किया था कि इसे गलत जानकारी देकर और धोखाधड़ी करके हासिल किया गया था। ठाणे पुलिस उपायुक्त डॉ. विजय कुमार राठौड़ ने बताया कि राज्य आबकारी अधिकारियों की शिकायत के बाद वानखेड़े के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में कोपरी पुलिस थाने में शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई। 

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने पिछले साल लगाया था आरोप
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने पिछले साल नवंबर में आरोप लगाया था कि वानखेड़े का नवी मुंबई के वाशी में एक परमिट रूम और बार है, जिसके लिए लाइसेंस 1997 में प्राप्त किया गया था, जब वानखेड़े नाबालिग थे और इसलिए यह अवैध है। मलिक ने यह भी कहा था कि सरकारी नौकरी में होने के बावजूद वानखेड़े के पास परमिट रूम चलाने का लाइसेंस है, जो सेवा नियमों के खिलाफ है। वानखेड़े ने तब मंत्री के दावों को खारिज कर दिया था। राज्य के आबकारी विभाग ने बाद में वानखेड़े को ‘बार’ के लाइसेंस के संबंध में नोटिस जारी किया था।

वानखेड़े को 1997 को मिला था लाइसेंस, तब…
इससे पहले, एक अधिकारी ने बताया था कि नोटिस पर वानखेड़े के जवाब और मामले की जांच के बाद, जिलाधिकारी इस नतीजे पर पहुंचे कि वानखेड़े ने 27 अक्टूबर, 1997 को लाइसेंस प्राप्त किया था, जब उनकी आयु 21 साल की मान्य उम्र के बजाय 18 साल से कम थी। वानखेड़े के पिछले साल अक्टूबर में एक जहाज पर छापेमारी कर वहां से मादक पदार्थ की जब्ती का दावा करने के बाद से मलिक ने उनके खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। इस छापेमारी के संबंध में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया था।

Leave a Reply

Next Post

फायर हुए रिद्धिमान साहा, गांगुली और द्रविड़ से मिले सुझाव की खोली पोल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 फरवरी 2022। भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान हो चूका है. 34 वर्षीय अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम इंडिया का अगला कप्तान नियुक्त […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं