नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा सलाहकार की बैठक सम्पन्न

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 18 नवम्बर 2020। एडीएम बी.एस.उईके की अध्यक्षता में नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर की जिला सलाहकार समिति की बैठक मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में समिति सचिव, जिला युवा समन्वयक, नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के श्री राहुल सैनी भी मौजूद थे।

इस बैठक में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा वर्ष भर में होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रमों, संबंधित विकासखण्डो तथा कार्यक्रमों के बजट की जानकारी समिति को दी गई। कार्यक्रमों को अधिक गुणवत्ता युक्त बनाने हेतु अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा सुझाव भी दिए गए।

बैठक में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी श्री खलको ने नशीली दवाओं के दुरूपयोग की जागरूकता में सहयोग, खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारी श्री राठौर ने आगामी कार्यक्रमों में समन्वय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री सी.एल.कश्यप ने जिला और विकासखण्ड स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में लीड. बैंक अधिकारी अजय दुबे, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डाॅ. मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय कैडेट कोर से आशीष शर्मा, प्रवीण, रवि यादव, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नितेश साहू, स्वयं सेवक धनेश रजक, सुमन सक्सेना, रानूलता दिनकर, दुर्गेश कुमार साहू एवं तमेश रजक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 18 नवंबर 2020। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिले के प्रवास के दौरान गादीरास मेन रोड़ से नागारास, सोनाकुकानार व गोरली तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी और क्षेत्र के विकास […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण