जिला युवा सलाहकार समिति की द्वितीय बैठक संपन्न

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 23 फरवरी 2021 युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधिनस्थ स्वायप्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के जिला युवा सलाहकार समिति की द्वितीय बैठक आज अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री नुपूर राशी पन्ना की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जल संरक्षण और कैच द रैन के विषय पर विचार विमर्श किया गया, साथ ही जल संरक्षण के संदर्भ में युवाओं से विभिन्न बिन्दुओं पर सुझाव लिया गए। बैठक में जानकारी दी गई कि भारत में दुनिया की 16 प्रतिशत आबादी निवास करती है और यहां मात्र 4 प्रतिशत शुद्ध जल का स्त्रोत है। संयुक्त कलेक्टर सुश्री दिव्या अग्रवाल ने जल संरक्षण को मुहिम बनाकर विभिन्न माध्यमों से लोगों में जागरूकता लाने के लिए कार्ययोजना बनाने हेतु नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक अमृत खलको, नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के जिला युवा अधिकारी राहुल सैनी, राष्ट्रीय सेवा योजना के संजय तिवारी, एन.सी.सी. से आशीष शर्मा, जिला उद्योग, क्षेत्रीय पंचायत आदि से उपस्थित हुए। समन्वयक युवा स्वयं सेवक रामनिवास, रविन्द्र, दुर्गेश, ममता, विनिता, शोभा, आकांक्षा राधिका तमेंश और युवा मण्डल के सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर एवं बिलासपुर खेल अकादमी में निःशुल्क प्रशिक्षण: हॉकी-तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स में खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 23 फरवरी 2021। रायपुर एवं बिलासपुर खेल अकादमी में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स विधा में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए प्रवेश हेतु जिलों में चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। बीजापुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्पर्धा में 116 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल