एयरपोर्ट पर आने-जाने के लिए अब नहीं देना पड़ेगा कोई चार्ज

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर: स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर आने-जाने के लिए अब निजी वाहनों को पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा. हवाई अड्डे के प्रबंधन ने 28 अक्टूबर से पार्किंग चार्ज में परिवर्तन किया है, जिसका फायदा आम लोगों को मिलेगा.

हवाई अड्डा प्रबंधन की ओर से की गई तब्दीली के अनुसार, निजी वाहनों से तीन मिनट तक के ठहराव के लिए कोई चार्ज नहीं किया जाएगा. वहीं व्यवसायिक वाहनों से भी यात्रियों को ड्राप करने के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा. वहीं वाणिज्यिक पिकअप वाहनों के लिए 30 रुपए का प्रवेश शुल्क लगाया जाएगा.

इसके अलावा हवाई अड्डे पर पार्किंग के लिए भी नई दर निर्धारित की गई है. 28 अक्टूबर से तय की गई दर के अनुसार, दो पहिया वाहन के लिए पहले 30 मिनट तक के 10 रुपए, 30 मिनट से 2 घंटे के लिए 15 रुपए और 2 घंटे से 7 घंटे तक के लिए 5 रुपए अतिरिक्त और 7 से 24 घंटे के लिए 45 रुपए चार्ज किए जाएंगे.

कार के लिए तय किए गए पार्किंग शुल्क के अनुसार, पहले 30 मिनट के लिए 20 रुपए, 30 मिनट से 2 घंटे के लिए 35 रुपए, 2 घंटे से 7 घंटे तक के लिए 10 रुपए अतिरिक्त और 7 घंटे से 24 घंटे तक के लिए 105 रुपए चार्ज किया जाएगा. यह दर टैम्पो, एसयूवी और मिनीबस पर भी लागू होगी. कोच, बस और ट्रक के लिए पहले 30 मिनट तक के 20 रुपए, 30 मिनट से 2 घंटे तक 50 रुपए, 2 से 7 घंटे तक के लिए 10 रुपए अतिरिक्त और 7 से 24 घंटे तक के लिए 150 रुपए चार्ज किया जाएगा. इन दरों में जीएसटी शामिल है.

Leave a Reply

Next Post

पुलिस की आउटर कॉलोनियों में दबिश, दो दर्जन से ज्यादा संदेहियों को किया गिरफ्तार

शेयर करेरायपुर: दीपावली के मद्देनजर पुलिस ने राजधानी में आधा दर्जन से ज्यादा थाना क्षेत्रों में स्थित बीएसयूपी कॉलोनियों और आरडीए कॉलोनियों में दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा संदेहियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है. सीएसपी पुरानी बस्ती, कोतवाली एवं […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय