पुलिस की आउटर कॉलोनियों में दबिश, दो दर्जन से ज्यादा संदेहियों को किया गिरफ्तार

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर: दीपावली के मद्देनजर पुलिस ने राजधानी में आधा दर्जन से ज्यादा थाना क्षेत्रों में स्थित बीएसयूपी कॉलोनियों और आरडीए कॉलोनियों में दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा संदेहियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है.

सीएसपी पुरानी बस्ती, कोतवाली एवं सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना प्रभारियों और पुलिस जवानों की अलग-अलग टीमों ने थाना पुरानी बस्ती, आमानाका, सरस्वती नगर, तेलीबांधा, खम्हारडीह, टिकरापारा एवं न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित बीएसयूपी काॅलोनी एवं आर.डी.ए. कालोनी के लगभग 1250 मकानों की आकस्मिक चेकिंग की. चेकिंग के दौरान पुलिस ने 25 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है.

आपको बता दें पिछले दो त्यौहारों (गणेज पूजा एवं दुर्गा पूजा) में हुई हत्याओं सहित अपराधिक वारदातों और आईजी आनंद छाबड़ा से मिली फटकार के बाद राजधानी पुलिस ने दीपावली में किसी भी अनहोनी से बचने के लिए गुरुवार को पूरी कवायद को अंजाम दिया है.

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने जीत का 'टास्क' किया पूरा, हार के बाद BJP ने लगाया ये आरोप

शेयर करे चित्रकोट : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बस्तरजिले के चित्रकोट उपचुनाव  में कांगेस ने जीत हासिल कर ली है.  कांग्रेस प्रत्याशी राजमन वेंजाम को 17 हजार से अधिक वोटों से बड़ी जीत मिली है. तो वहीं दूसरे नंबर पर 44235 वोटों के साथ बीजेपी के लच्छूराम कश्यप रहे. इस जीत के बाद […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस