1 लाख 8 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

indiareporterlive
शेयर करे

जिले में धान खरीदी की तैयारी पूर्णता की ओर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर। जिले में 1 दिसंबर 2019 से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदने के लिये की जा रही तैयारी पूर्णता की ओर है। इस वर्ष 1 लाख 8 हजार से अधिक किसानों ने अपना पंजीयन समितियों में कराया है। कलेक्टर डॉ.संजय अलंग ने जिले के सभी 130 धान खरीदी केन्द्रों में चाक-चैबन्द व्यवस्था रखने के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर ने आज टीएल में धान खरीदी की तैयारी के लिये निर्देश देते हुए कहा कि खरीदी केन्द्रों में नापतौल यंत्र, कांटा-बांट, नमी मापक यंत्र, बारदाने की उपलब्धता में कोई कमी न रहे। पेयजल, अग्नि से बचाव के लिये सुरक्षा उपकरण तथा प्राथमिक उपचार के लिये फस्र्ट एड बॉक्स अनिवार्य रूप से रखने कहा। जिले में 4 लाख 66 हजार 840 मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। जिसके अनुरूप तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। खरीदी केन्द्रों में फसल अवशिष्ट (पैरा) जलाने पर प्रतिबंध एवं उससे होने वाले नुकसान के विरूद्ध जागरूकता से संबंधित पोस्टर लगाने भी कहा गया।

स्कूल, छात्रावास, महाविद्यालयों में स्व-सहायता समूहों को मिलेगा रोजगार

जिले के सभी स्कूल, छात्रावास, महाविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों वाले महाविद्यालयों में शहरी क्षेत्र के स्व-सहायता समूहों को केंटीन संचालित करने और विद्यार्थियों के अन्य छोटे-मोटे जरूरतों के समान विक्रय हेतु जगह उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे उन्हें रोजगार भी मिलेगा और विद्यार्थियों को भी सुविधा होगी। कलेक्टर ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

मुख्यालय में निवास नहीं करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों से होगी मकान भत्ता की वसूली

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के निवास के पते, फोन नंबर की सूची अनिवार्य रूप से बनायें और तत्काल ही कलेक्टर कार्यालय में भी यह सूची उपलब्ध करायें। उन्हें हर कर्मचारी के निवास का पता चाहिये। जो अधिकारी, कर्मचारी वेतन के साथ मकान भत्ता ले रहे हैं, उनका भौतिक सत्यापन भी करायें और जो अपने स्थानीय निवास स्थान में निवास नहीं कर रहे हैं उन्हें दिये जा रहे मकान भत्ता की वसूली एवं अन्य दण्डात्मक कार्यवाही की जाये। प्रत्येक कार्यालय में जनता से मिलने का समय बोर्ड में प्रदर्शित किया जाये। जिन लोगों ने बोर्ड नहीं लगाया है वे आज ही लगा लें। कार्यालय में आने वाले नि:शक्तजन एवं गर्भवती महिलाओं को मिलने के लिये इंतजार न करना पड़े, उन्हें प्राथमिकता दी जाये।
टीएल बैठक की शुरूआत राजगीत से
कलेक्टर की पहल पर आज टीएल की बैठक के पूर्व छत्तीसगढ़ का राजगीत अरपा-पैरी की धार…. का गायन किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों ने अपने स्थान पर खड़े होकर राजगीत के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।

Leave a Reply

Next Post

कल मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, सीएम ने निर्दलीय समेत भाजपा विधायकों को डिनर पर बुलाया

शेयर करेचंडीगढ़ : हरियाणा में 14वीं विधानसभा के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल यानी 14 नवंबर को होगा। वहीं, मंत्रियों की शपथ से पहले सीएम मनोहर लाल ने सभी पाचों निर्दलीय विधायकों और भाजपा विधायकों को डिनर पर बुलाया है। दरअसल, पांच निर्दलीय विधायकों द्वारा मंगलवार को अकेले दिल्ली में की गई बैठक […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार