सीमा पर नाकेबंदी के बाद मिजोरम नहीं पहुंच पा रही चिकित्सा सामग्री, कोरोना मरीज हो रहे परेशान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आईजोल 07 अगस्त 2021। असम-मिजोरम सीमा विवाद के बाद से तनाव अब भी कम नहीं हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर NH306 की नाकेबंदी कर दी गई, जिसके चलते मिजोरम में कोरोना मरीजों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। इस मामले पर मिजोरम के मंत्री लालरुत्किमा ने चिंता जताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि NH306 की निरंतर नाकेबंदी के कारण परीक्षण किट, अभिकर्मक और अन्य जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति अभी भी असम-मिजोरम सीमा पर ठप है। मंत्री लालरुत्किमा ने कहा कि राज्य के जोरम मेडिकल कॉलेज आरटीपीसीआर लैब अब आवश्यक परीक्षण अभिकर्मकों की भारी कमी का सामना कर रहा है और इसकी वजह से उपलब्ध स्टॉक के आधार पर मिजोरम में उचित परीक्षण भी नहीं हो पा रहा है। 

दोनों राज्यों ने जारी किया था संयुक्त बयान

हालांकि इससे पहले दोनों राज्यों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि हम अंतर-राज्यीय सीमा के आसपास व्याप्त तनाव को दूर करने और चर्चा के माध्यम से विवादों के स्थायी समाधान खोजने के लिए तैयार है। बयान में कहा गया है कि दोनों राज्य गृहमंत्रालय और उनके मुख्यमंत्रियों द्वारा की गई पहल को आगे बढ़ाने के लिए सहमत हैं।

जानिए क्या है मामला

बता दें कि 26 जुलाई को विवादित सीमा क्षेत्र में दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच  हुई हिंसा में सात लोगों की मौत हो गई थी। इस हिंसा में छह असम पुलिस कर्मी और एक नागरिक मारे गए थे एवं 50 से अधिक घायल हो गए थे जिससे केंद्र को हस्तक्षेप करना पड़ा था।

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल सरकार बच्चों को सिखाएगी 'देश प्रेम', दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लागू होगा देशभक्ति पाठ्यक्रम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 अगस्त 2021। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे के भीतर देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की शासकीय निकाय ने शुक्रवार को देशभक्ति पाठ्यक्रम की रूपरेखा को अपना लिया। देशभक्ति […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं