होसबाले बोले- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा एक त्योहार, नजदीकी मंदिरों में जश्न मनाएं, घरों में दीप जलाएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 11 नवंबर 2023। अयोध्या में बन रहे विशाल राम मंदिर के उद्घाटन की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे तैयारियां भी तेज हो गईं हैं। इस बीच आरएसएस ने शुक्रवार को कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या का राम मंदिर अभिषेक समारोह हर किसी के लिए खुशी भरा क्षण है। लोगों से इसे त्योहार की तरह मनाने का आह्वान किया है।

देशव्यापी घर-घर अभियान की होगी शुरुआत
गुजरात के कच्छ में तीन दिवसीय बैठक के दौरान आरएसएस ने राम मंदिर के उद्घाटन और देशभर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रमों की चर्चा की। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि संघ के कार्यकर्ता एक से 15 जनवरी के बीच देशव्यापी घर-घर अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हमारे आराध्य भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह भारत के साथ-साथ विश्व के सभी लोगों के लिए भी खुशी का क्षण है। देश भर के लोग अपने-अपने क्षेत्रों में इसे उत्सव की तरह मनाएं।

नजदीकी मंदिरों में मनाए त्योहार का जश्न
उन्होंने आगे कहा कि प्राण प्रतिष्ठा एक त्योहार है। हर कोई अयोध्या नहीं जा सकता। इसलिए लोग अपने नजदीकी मंदिरों में जाएं और इस त्योहार का जश्न मनाएं। इस दिन सभी लोग अपने घरों में दीए जलाएं। भगवान राम गरिमा, प्रेम और धर्म के प्रतीक हैं। 22 जनवरी का क्षण सद्भाव का क्षण है। प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश भर से हजारों साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है।

राम मंदिर का अब तक 70 फीसदी काम पूरा
राम मंदिर निर्माण का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है। 161 फीट ऊंचे तीन मंजिला राममंदिर का भूतल बनकर तैयार हो चुका है। अब केवल इसकी साज-सज्जा की जा रही है, जिसका काम 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। वहीं, प्रथम तल के स्तंभ भी 15 फीट ऊंचाई तक बन चुके हैं। 19 फीट ऊंचे स्तंभ लगाए जाने हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि दिसंबर तक प्रथम तल की छत भी पड़ जाएगी। इसके अलावा तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र, सड़कों का काम, पानी का प्लांट, स्तंभों पर मूर्तियां उकेरने का काम भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Next Post

एसआई पर चार साल की मासूम से दुष्कर्म करने का आरोप, भाजपा ने गहलोत सरकार पर बोला हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दौसा 11 नवंबर 2023। राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में एक चार की मासूम के साथ सब इंस्पेक्टर (SI) ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी मां को दी तो बच्ची का पिता केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा। यहां पुलिसकर्मियों […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक