बिहार: विशेष दर्जे की मांग को लेकर अड़े सीएम नीतीश कुमार, बढ़े भाजपा-जदयू में मतभेद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 26 दिसंबर 2021। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर अड़े हैं, लेकिन भाजपा इसका विरोध कर रही है। इस मसले पर सत्ता पर काबिज दोनों दलों के बीच मतभेद बढ़ता जा रहा है। हालांकि इसके बाद भी दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव मिलकर ही लड़ेंगी। भाजपा की ओर से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य दर्जा देने का कोई औचित्य नहीं है। यह जदयू का एजेंडा है। सरकार में भाजपा के 16 मंत्री हैं। एक-दूसरे के सहयोग से सरकार चल रही है। 2005 से 2021 तक बिहार बन रहा है। गांव-गांव तक सड़क बन गई। बिजली उत्पादन में भी हम आगे बढ़ रहे हैं।

अटल जी ने बीआरजीएफ के माध्यम से पैकेज दिया था। कांटी थर्मल प्लांट उसी से बना। उधर, जदयू का कहना है कि नीति आयोग को मानक में बदलाव कर विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए। हालांकि नीति आयोग में विशेष राज्य दर्जे का प्रावधान ही नहीं है। उधर, दोनों पार्टियों में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति बन गई है।

Leave a Reply

Next Post

राजनाथ सिंह बोले- आक्रमण के लिए नहीं, हमारी तरफ बुरी नजर उठाने वालों के लिए बना रहे ब्रह्मोस मिसाइल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ (उत्तर प्रदेश) 26 दिसंबर 2021 । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में रविवार को ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र (डीआरडीओ) की लैब का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान डीआरडीओ प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। ब्रह्मोस […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं