बाबा महाकाल की शरण में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, भस्म आरती में हुए शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उज्जैन 02 अप्रैल 2023। बाबा महाकाल के दरबार में प्रतिदिन होने वाली दिव्य व आलोकित भस्म आरती के दर्शन करने के लिए देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने विशेष पद की बजाय सादगी से बाबा महाकाल के दर्शन किए। गर्भगृह में पं राम गुरु द्वारा बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन करवाने के बाद डोभाल ने नंदी जी का पूजन अर्चन किया और उनके कानों में विशेष मंगल कामना भी कही। आज सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा कारणों के चलते मीडिया पर प्रतिबंध रहा। इस दौरान किसी भी मीडियाकर्मी को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया था।

बता दें शनिवार को भी अजीत डोभाल ने संध्या आरती के बाद बाबा महाकाल के दर्शन किए। डोभाल ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। डोभाल के महाकाल दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। डोभाल को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसके चलते उज्जैन पुलिस प्रशासन ने डोभाल की सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए थे।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना की फिर वापसी! बीते 24 घंटे में 3,824 नए मामले...एक्टिव केस 18 हजार के पार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 अप्रैल 2023। भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,824 नए मामले सामने आए, जो बीते छह महीने में एक दिन में दर्ज सर्वाधिक नए मामले हैं। वहीं, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,389 पर पहुंच […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग