बसपा विधायक की कमलनाथ सरकार के चेतावनी, कहा- कानून व्यवस्था की स्थिति खराब मैं आपके खिलाफ

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

भिंड। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे भिंड से बसपा विधायक संजीव सिंह ने जिले में खराब होती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि हम विकास और अच्छे कामों में सरकार के साथ हैं। कानून व्यवस्था को लेकर जिस तरह के हालत बन रहे हैं उनको लेकर सरकार का विरोध करते हैं। हम सरकार के साथ नहीं हैं।

दरअसल, बीते छह महीने से भिंड में अपराध चरम पर हैं। हत्या, अपहरण और दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इतनी ही नहीं अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी खुलेआम घूमते हैं और पुसिल कुछ नहीं करती। रविवार को भी एक दुष्कर्म के मामले में गवाह की सरेआम हत्या कर दी गई थी। 

सोंमवार को मृतक के परिजनों के साथ विधायक धरने पर बैठे। विधायक संजीव सिंह ने धरना स्थल से ही चंबल संभाग के आईजी डीपी गुप्ता को फोन लगाया। विधायक ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हम आपका सहयोग कर रहे हैं, लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकल रहा। भिंड की जनता जनता अगर परेशान है तो ऐसी सरकार के शासन में हम उनके साथ नही हैं। मैं ऐसी सरकार के साथ नही रहना चाहता। जिस सरकार में कानून व्यवस्था ठीक न हो।

Leave a Reply

Next Post

फूट सकता था गांधी सागर डैम, रूस के चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र जैसा हादसा हो जाता

शेयर करेशाजापुर . नीमच-मंदसौर जिले में सितंबर में हुई भीषण बारिश के दौरान गांधी सागर डैम के गेट खोलने के मामले में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने पहली बार माना की बांध के गेट यदि समय रहते नही खोले जाते तो इसके फूटने का […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए