MP के 27 मदरसों में 556 हिंदू बच्चों के बदले गए धर्म! NHRC ने सरकार से मांगा जवाब, पूर्व मंत्री बोले- शिक्षा विभाग सो रहा है क्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुरैना 30 सितंबर 2025। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से अवैध मदरसों का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि 27 गैर-पंजीकृत मदरसों में 556 हिंदू बच्चों को बिना अनुमति के कुरान-हदीस की तालीम दी जा रही है और धर्मांतरण की साजिश रची जा रही है। इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने 24 सितंबर 2025 को दर्ज शिकायत पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। आयोग ने अनुच्छेद 21 और अनुच्छेद 25 का हवाला देते हुए संयुक्त जांच टीम बनाने, बच्चों को सुरक्षित निकालने और 11 अक्टूबर तक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

BJP का रुख, कठोर कार्रवाई की मांग
भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि हिंदू, जैन, बौद्ध या सिख बच्चों को मदरसों में इस्लामी तालीम देना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को जांच के निर्देश देने की बात कही और साफ कहा कि ऐसे मदरसों पर ताले लगवाए जाएंगे।

कांग्रेस का हमला.. शिक्षा विभाग की नाकामी
वहीं, कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार धर्मांतरण और लव जिहाद पर सिर्फ कानून बनाकर दिखावा कर रही है, लेकिन अमल शून्य है। ‘अगर मदरसों में हिंदू बच्चे पढ़ रहे हैं तो शिक्षा विभाग क्या कर रहा है?’ उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि BJP केवल धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रही है और वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, लोकसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को हराया था

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 सितंबर 2025। भारतीय राजनीति में एक लंबा और प्रभावशाली सफर तय करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा का आज निधन हो गया। उनके जाने से भारतीय जनता पार्टी ने न केवल अपने एक अनुभवी नेता को खो दिया है, बल्कि […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक