इंदौर में कोरोना संक्रमित 62 साल के डॉक्टर की मौत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर। कोरोना वायरस के संक्रमण में आने की वजह से इंदौर में पहले डॉक्टर की मौत हो गई है। डॉक्टर का नाम शत्रुघ्न पंजवानी है जिनका कोविड-19 की चपेट में आने की वजह से निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने गुरुवार सुबह चार बजे अंतिम सांस ली।बताया जा रहा है कि वह कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज नहीं कर रहे थे। जिसके कारण आशंका जताई जा रही है कि वह किसी कोविड-19 के संपर्क में आए होंगे। कुछ दिनों पहले ही वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। वह प्राइवेट प्रैक्टिशनर थे। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 213 पर पहुंच गई है। इसके अलावा कई डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने बताया कि 62 साल के जनरल फिजिशियन ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। वह जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।उन्होंने कहा, ‘हमें संदेह है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दम तोड़ने वाले डॉक्टर कोविड-19 के किसी मरीज के इलाज के दौरान उसके संपर्क में आए होंगे। हम पता लगा रहे हैं कि वह इस संक्रमण की चपेट में कैसे आए थे।’ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने से किसी डॉक्टर की मौत का संभवतः पहला मामला है।

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के बुधवार शाम जारी बुलेटिन में शहर में कोविड-19 के जिन 40 नए मरीजों की जानकारी दी गई थी, उनमें 62 वर्षीय डॉक्टर भी शामिल थे। बुलेटिन के मुताबिक 62 वर्षीय मरीज में कोरोना वायरस के लक्षण थे। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि वे कोविड-19 के किस मरीज के संपर्क में आए थे।  इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो कुछ दिन पहले बनाया गया था। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद गुरुवार सुबह दम तोड़ने वाले 62 वर्षीय डॉक्टर इस वीडियो में दावा कर रहे थे कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके घर में अपने परिवार के साथ बैठे हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रचा इतिहास, पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई सुनवाई, तबलीगी जमात के लापता 52 लोगों को जल्द खोजने के दिए आदेश, 13 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर(छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई करके इतिहास रच दिया. पहली बार हाईकोर्ट में वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए याचिकाओं पर सुनवाई है. जस्टिस प्रशांस मिश्रा और गौतम भादुड़ी की डबल बैंच ने मामलों की सुनवाई की. आज जिन मामलों में सुनवाई वे सभी कोरोना […]

You May Like

फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस