पचमढी में पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरा युवक, भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने निकाली लाश

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

पिपरिया। दोस्तों के साथ पचमढी घूमने आया युवक हादसे का शिकार हो गया। देनवा दर्शन पर टूरिस्ट पॉइंट से गिरने से युवक गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक ऋषि साहू गाडरवारा से अपने दोस्तों के साथ पचमढ़ी घूमने आया था। पचमढ़ी घूमने के बाद यहां के देनवा दर्शन पर टूरिस्ट पॉइंट की ओर गया था। जहां पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया। ऋषि को खाई में गिरते दोस्तों ने बचाव ​लिए आवाज लगाई। जिसके बाद घटना स्थल पर अफरा—तफरी का माहौल गच गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुसिल की टीम ने खोजबीन शुरू किया। पुलिस के अनुसार उसका शव गहरी खाई में पेड़ो में फंस गया था। जिसे निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। पचमढ़ी से वापस जाते वक्त हादसा हुआ है। पचमढी पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

लड़की भगाने के शक में रस्सी से बांधकर युवकों की चप्पलों से की पिटाई

शेयर करेनीमच : रतलाम के नामली में लड़की भगाने के शक में एक युवक की चप्पलों से परिजनों एवं गांव वालों ने जमकर पिटाई कर दी। उसके साथ दो अन्य साथियों को भी नहीं छोड़ा सभी को रस्सी से बांधकर पीटा। इधर मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही