कोरोना का कहरः देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में हालत बेकाबू

indiareporterlive
शेयर करे
इंदौर को लेकर अब सरकार और विपक्ष भिड़ी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर 17 अप्रैल 2020। मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। शहर में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 842 के पार पहुंच चुकी है। गुरुवार को इंदौर में इसके चलते 8 मौतें हुईं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर की इस हालत की कल्पना शायद ही किसी ने की हो, लेकिन आज शहर के रहवासी मौत के मुहाने पर खड़े हैं और इसकी जिम्मेदारी जितनी शासन-प्रशासन की है, उतनी ही स्थानीय लोगों की भी है।

जब देश और प्रदेश के दूसरे इलाकों में वायरस के संक्रमण की शुरुआत हुई थी, तब इंदौर जिला प्रशासन चैन की नींद सो रहा था। जब दूसरे राज्य लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा निर्देशों को अमली जामा पहना रहे थे, तब इंदौर की जनता शहर के प्रमुख इलाकों में रैलियां निकाल रही थी। आज हालत यह है कि गुरुवार रात तक पूरे राज्य में वायरस के संक्रमण से होने वाली 64 मौतों में 47 अकेले इंदौर में ही हुई हैं। 6 महीने के बच्चे से लेकर 75 साल के बुजुर्ग तक संक्रमण की जद में आ चुके हैं और हालत पर जल्दी नियंत्रण के कोई आसार नहीं दिख रहे।

हर दिन हो रही है मौत
इंदौर में कोरोना से अब तक 47 मौत हुई है। गुरुवार को सबसे ज्यादा 8 मौतें हुई हैं। बुधवार को कोरोना से 4 मौत हुई है। उससे पहले मंगलवार को भी कोरोना से 2 मौत हुई थी। इंदौर भारत का पहला ऐसा शहर है, जहां कोरोना से 2 डॉक्टरों की भी मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी भी 12 से 15 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि 40 लोगों की सेहत में तेजी से सुधार हुई है, जिनकी जल्द ही अस्पताल से छुट्टी हो सकती है।

Leave a Reply

Next Post

दुनिया में कोरोना का खतरा बरकरार, संक्रमित 21 लाख पार, 5 लाख ठीक होकर घर लौटे

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । दुनिया में कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा 21 लाख के पार पहुंचने के साथ ही यूरोप महाद्वीप में इस महामारी से मरने वालों की संख्या ने 90 हजार को छू लिया है। वैश्विक स्तर पर इस महामारी से मरने वाले 1,43,308 लोगों में […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय