मध्य प्रदेश में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तारः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि राज्य में जल्दी ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत से विस्तार विस्तार से चर्चा की है। अब आगे की बातचीत दिल्ली में होगी।

मंत्रिमंडल के नामों को लेकर आज फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच बातचीत हुई है। मंत्रालय में हुई इस बैठक में संगठन के महामंत्री सुहास भगत भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल का विस्तार किए हुए लगभग दो महीने हो गए हैं। कोरोना संकट और 19 जून को राज्यसभा चुनावों के कारण विस्तार को टाल दिया गया। बता दें कि शिवराज सरकार ने पहली बार 21 अप्रैल को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था।
चौहान ने अपनी सरकार में तुलसी सिलावत और गोविंद सिंह राजपूत सहित पांच मंत्रियों को शामिल किया था, जो तत्कालीन कमलनाथ मंत्रिमंडल का हिस्सा थे। तीन अन्य मंत्रियों- नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल और मीना सिंह ने भी शपथ ली थी। सूत्रों के मुताबिक, चौहान अपने मंत्रिमंडल में 28 और मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा जल्द मंत्रिमंडल विस्तार करने की बात कहने के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल शुरू हो गई है। मंत्रिमंडल में इस बार किसे जगह मिलेगी और कौन इसमें भी बाहर रहेगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

Leave a Reply

Next Post

बहुत हुई पेट्रोल डीजल की मार बस करो मोदी सरकार: कांग्रेस

शेयर करेपेट्रोल डीजल पर टैक्स बढ़ाकर मोदी जी जनता की जेब काट रहे हैं जनहित की जगह मुनाफ़ाखोरों की तरह काम कर रही है मोदी सरकार आज 19 वें दिन लगातार पेट्रोल डीज़ल दाम बढ़ने कांग्रेस की प्रतिक्रिया इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर/25  जून 2020। आज 19 वें दिन लगातार पेट्रोल डीज़ल दाम बढ़ने कांग्रेस ने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल