विकासखण्ड बड़ेराजपुर में लगाई गई प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़ : जनसम्पर्क विभाग द्वारा ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोण्डागांव 07 जनवरी 2021। राज्य सरकार के 02 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकासखण्ड बड़ेराजपुर के मुख्य बाजार हाट में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। फोटो प्रदर्शनी में विकासखण्ड के आश्रित ग्राम सोनपुर, मांरगपुरी, नौकाबेड़ा, कोरहोबेड़ा, खजरावण्ड जैसे गांवों के ग्रामीणों द्वारा फोटो प्रदर्शनी देखकर शासन की योजनाओं की जानकारी ली गई। मौके पर ग्राम पलना की श्रीमति सुनिता नाग एवं ग्राम कोंगेरा की इंद्रावती ने कहा कि फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली है। चूंकि वे भी अपने गांव के स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं, अतः इन सभी योजनाओं की जानकारी वह अन्य सदस्यों को भी देंगी। इसी प्रकार फोटो प्रदर्शनी देखने आये ग्रामीण कोरहोबेड़ा निवासी भीषण, जगदेव और विशाल नेताम, ग्राम कोसमी के हरीकलाल नेताम, ग्राम आमाडीही के दलसाय के भी विचार थे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की नरवा-घरवा-घुरवा-बाड़ी आदि योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ उन्हें मिला है। गोधन न्याय योजना का उदाहरण देते हुए उनका विचार था कि गोबर संग्रहण और विक्रय के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीणों को उसका लाभ हो रहा है साथ ही खाद निर्माण से खेती में भी इसका सहीं उपयोग होगा और तो और गोठान के माध्यम से समूह की महिलाओं को रोजगार का एक अन्य साधन भी उपलब्ध हुआ है। इस मौके पर जिला जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारी घनश्याम नेताम, महेश कुमार एवं मिलन मरकाम द्वारा ग्रामीणों को विकास योजनाओं पर आधारित पुस्तिकाएं जैसे सम्बल, उन्नति का हर्ष एवं अन्य ब्रोशर का निःशुल्क वितरण किया गया। जिन्हें प्राप्त करने में ग्रामीणों ने खासी रूचि दिखाई।

Leave a Reply

Next Post

आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय को मिली अस्पताल से छुट्टी ,ब्रेन स्ट्रोक से 45 दिनों तक जूझने के बाद घर लौटे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ के हीरो रहे राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक की वजह से पिछले साल नवंबर से मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अब राहुल को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वो घर वापस आ गये हैं। […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान