अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर /बलौदाबाजार अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से चर्चा कर कोविड-19 का संक्रमण रोकने किए गए लॉक-डाउन के दौरान कानून-व्यवस्था और जन सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की.

लॉक-डाउन के दौरान लोगों की सुविधा का ध्यान रखने और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार जरूरी सुविधाओं का संचालन जारी रखने कहा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव श्री साहू ने सभी नगरीय निकायों में साफ-सफाई की व्यवस्था को और पुख्ता करने कहा.

लॉक-डाउन के दौरान संचालन की अनुमति वाले उद्योगों में कर्मचारियों से अलग-अलग पालियों में काम करवाने कहा. उन्होंने औद्योगिक संस्थानों में छोटे-छोटे समूहों में कर्मचारियों को आने-जाने की अनुमति देने के निर्देश दिए. सभी जिलों को इसके लिए अस्पतालों में अलग से 100-100 बिस्तर सुरक्षित रखने कहा.

Leave a Reply

Next Post

रायगढ़ पुलिस ने मजदूरों से भरी एक ट्रक पकड़ा, तकरीबन 50 लोग मौजूद

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायगढ़ ।  लॉकडाउन की वजह से रायगढ़ में स्थित प्लांट बंद हैं. प्लांट मालिक मजदूरों को ट्रक में भरकर बाहर से तिरपाल से पैक करवा दिया था. ताकि किसी को शक न हो और देखने वाले यही समझें कि अंदर सामान भरा है. जबकि पुलिस ने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल