रायगढ़ पुलिस ने मजदूरों से भरी एक ट्रक पकड़ा, तकरीबन 50 लोग मौजूद

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायगढ़ ।  लॉकडाउन की वजह से रायगढ़ में स्थित प्लांट बंद हैं. प्लांट मालिक मजदूरों को ट्रक में भरकर बाहर से तिरपाल से पैक करवा दिया था. ताकि किसी को शक न हो और देखने वाले यही समझें कि अंदर सामान भरा है.

जबकि पुलिस ने प्लांट मालिकों को पास उपलब्ध कराया था ताकि वे अपने प्लाटं के मजदूरों के खाने पीने आदि की व्यवस्था सुचारु रुप से कर सकें. लेकिन प्लांट मालिक खर्च से बचने के लिए मजदूरों को ट्रक में भरकर वापस झारखंड भेजा जा रहा था.

लेकिन पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय और जिले की सीमा को सील कर दिया गया है ताकि कोरोना का संक्रमण फैलने से बचाव हो सके. वहीं आवाजाही करने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है. इसी दौरान ट्रक की तलाशी लेने पर मामले का खुलासा हुआ.

इस मामले में पुलिस प्लांट मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही है. वहीं रायगढ़ पुलिस सभी मजदूरों की रहने और खाने की व्यवस्था जिले के भीतर ही कर रही है.

Leave a Reply

Next Post

हाईकोर्ट के आदेश पर केंद्रीय जेल से 33 कैदियों को किया गया रिहा

शेयर करे विधिक सेवा प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक में हुआ अहम फैसला इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर ।  सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए रिट अपील पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय जेल के 33 कैदियों को रिहा कर दिया गया है।सुनवाई को जस्टिस प्रशान्त मिश्रा […]

You May Like

रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता