राजधानी से सटे इलाके में पहुंचा 13 हाथियों का दल

indiareporterlive
शेयर करे

किसानों की फसल बर्बाद, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आरंग : हाथियों की दल से वन विभाग त्रस्त हो चुका है, लेकिन उन्हें काबू नहीं पा रहा है. यही वजह है कि महासमुंद जिले में दहशत फैलाने के बाद 13 हाथियों का दल अब रायपुर जिले में प्रवेश कर चुका है. आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेजा और ग्राम डुमहा में हाथियों का पहुंच चुका है. उसमें 2 दंतैल हाथी भी शामिल है.

हाथियों का दल रायपुर जिले में प्रवेश करते ही किसानों की फसलों की बर्बाद करना शुरु कर दिया है. गांव इलाके से गुजरते हुए हाथियों ने खेत में खड़े फसलों को चौपट कर आगे बढ़ गए. ग्रामीणों को डर है कि कहीं ये हाथियों का दल गांव के अंदर न घुस जाए. हालांकि वन विभाग ने आस-पास के गांवों में मुनादी करवा दिया है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है.

सहायक वन क्षेत्राधिकारी राकेश शुक्ला ने बताया कि 13 हाथियों का दल महानदी पार करते हुए आरंग के ग्राम चिखली से भंडारपुरी के रास्ते से यहां तक पहुंच गई है. हाथियों के पहुंचने से ग्रामीण दहशत में आ गए है. खड़ी फसलों को हाथियों के रौंदे जाने से काफी नुकसान होने की सम्भावना जताई जा रही है.

बता दें कि कुछ दिन पूर्व हाथियों के इसी दल ने महासमुंद जिले के कुकराडीह गांव में एक ग्रामीण की जान ले ली थी. स्थानीय प्रशासन, वन विभाग और आरंग पुलिस की टीम हाथियों की हर गतिविधियों पर नज़रे बनाये हुए है.

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों के खिलाफ एनआईए का पोस्टर वॉर, झीरम के हत्यारों पर घोषित किए लाखों के इनाम

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के नक्सलियों के झीरम नरसंहार मामले में एनआईए ने पोस्टर वॉर शुरू किया गया है. एनआईए ने झीरम नरसंहार मामले में शामिल नक्सलियों की फोटो जारी कर उनपर लाखों रुपयों के इनाम की घो​षणा भी की है. नक्सलियों की फोटो और इनाम की राशि […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज