नक्सलियों के खिलाफ एनआईए का पोस्टर वॉर, झीरम के हत्यारों पर घोषित किए लाखों के इनाम

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के नक्सलियों के झीरम नरसंहार मामले में एनआईए ने पोस्टर वॉर शुरू किया गया है. एनआईए ने झीरम नरसंहार मामले में शामिल नक्सलियों की फोटो जारी कर उनपर लाखों रुपयों के इनाम की घो​षणा भी की है. नक्सलियों की फोटो और इनाम की राशि की जानकारी वाले पोस्टर बस्तर के अलग अलग इलाकों में चस्पा किए जा रहे हैं. वांटेड का सुराग देने वाले को लाखों का ईनाम और नाम भी गोपनीय रखने की जानकारी पोस्टर में दी गई है.

बस्तर के झीरम के दरभा घाटी में 25 मई 2013 को नक्सलियों नरसंहार किया था. नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या कर दी थी. इस मामले की जांच एनआईए कर रही है. इस नरसंहार के 6 साल बीत गए, लेकिन एनआईए को इस मामले में अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिल रही है. इस मामले में न्यायिक जांच आयोग भी इस मामले में जांच कर रही है.

दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना प्रभारी ने बताया कि एनआईए द्वारा जारी पोस्टर में नक्सलियों पर 50 हजार रुपये से 9 लाख रुपये तक के इनाम घोषित किए गए हैं. नक्सलियों के पोस्टर, पर्चे में इनाम की राशि के साथ मोबाइल नम्बर भी दिए गए हैं. बता दें कि झीरम नरसंहार में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, बस्तर टाइगर के नाम से पहचाने जाने वाले महेन्द्र कर्मा, विधायक दिनेश पटेल समेत 29 लोगों की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी. इसी मामले की जांच में एनआईए ने नक्सलियों के पोस्टर जारी किए हैं.

Leave a Reply

Next Post

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा गार्डन, जज ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

शेयर करेछत्तीसगढ़ शासन ने लगभग 1 करोड़ 59 लाख रूपयें की ऱाशि स्वीकृत की थी. साथ ही इस गार्डन निर्माण में पार्षद निधि से और भी राशि लगाई जा चुकी है. लेकिन गार्डन निर्माण के बगैर ही नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा पूरी राशि का गबन कर लिया गया. इंडिया […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग