मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेशी गिरफ्तार; नागपुर हिंसा से लिंक की हो रही जांच

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 28 मार्च 2025। मुंबई क्राइम ब्रांच ने महानगर के दादर से एक बांग्लादेशी नागरिक को देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तब हुई है जब हाल ही में नागपुर में हिंसा भड़क गई थी और उस हिंसा में बांग्लादेशी लिंक की भी बात सामने आई है। ऐसे में  मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह जांच शुरू कर दी है कि क्या वह 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा में शामिल था? पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से रहने के आरोप में अजीजुल निजानुल रहमान (29) को क्राइम ब्रांच यूनिट II ने बुधवार को हिरासत में लिया था। अधिकारी ने कहा कि हमें संदेह है कि हिंसा के समय वह नागपुर में था। वह नागपुर के हसनबाग का रहने वाला है और कुछ दिन पहले ही दादर आया था। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले रहमान ने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनवाने की बात स्वीकार की है। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के क्रम में हम उसके मोबाइल फोन टावर की लोकेशन का विश्लेषण कर रहे हैं। हमने उसकी गिरफ्तारी की जानकारी अपने नागपुर समकक्षों के साथ भी साझा की है। गौरतलब है कि 17 मार्च को नागपुर में कुछ अफवाहें फैलने के बाद हिंसा भड़क गई थी। ये हिंसा तब हुई थी जबकि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए वीएचपी और बजरंग दल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। हिंसा के सिलसिले में 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी फहीम खान भी शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 28 मार्च 2025। मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि सुरक्षाबलों ने अलग-अलग ऑपरेशंस में चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये उग्रवादी विभिन्न उग्रवादी संगठनों से जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां बिष्णुपुर, इंफाल ईस्ट और थाउबल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं