विधायक से दुर्व्यवहार और कोरोना की रोकथाम में रुचि नहीं लेना दो अधिकारियों को पड़ा महंगा, शिकायत के बाद मंत्री ने किया सस्पेंड

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को दो मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के कार्यों में लापरवाही और जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

इनमें नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया के मुख्य नगरपालिका अधिकारी खेल कुमार पटेल और नगर पंचायत गौरेला, जिला गौरेला- पेंड्रा -मरवाही के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आई.पी. सोनी शामिल हैं. निलंबन की अवधि में पटेल का मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय सरगुजा और सोनी का निलंबन अवधि में मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर नियत किया गया है. पटेल और सोनी को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

आपको बता दें दोनों अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय विधायक विनय जायसवाल ने नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को पत्र लिखकर शिकायत की थी. जिसमें उन्होंने दोनों अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार करने और कोरोना की रोकथाम के कार्य में लापरवाही करने का आरोप लगाया था. विधायक डॉक्टर जयसवाल ने पत्र में लिखा था कि कोरोना वायरस के संक्रमण एवं नियंत्रण के लिए 27 मार्च को पार्षदों के साथ बैठक आयोजित कर जान -जागरूकता एवं नियंत्रण की दशा -दिशा के संबंध में विचार विमर्श की जा रही थी. लेकिन खेल कुमार पटेल द्वारा इस दुखद घड़ी में कर्तव्यों अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही की जा रही है.

मंत्री शिव डहरिया ने विधायक की शिकायत पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया था.

Leave a Reply

Next Post

रमन सिंह ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया एक माह का वेतन, कोरोना आपदा राहत कोष में विधायक निधि से 10 लाख रुपये

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव राजनांदगांव। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष में अपने 1 माह का वेदन देने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी विधायक निधि से दस लाख रुपए कोरोना आपदा राहत कोष में देने की भी अनुशंसा की है. इस […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक