मौसम ऑरेंज अलर्ट : राजधानी समेत इन जिलों में होगी बारिश

indiareporterlive
शेयर करे

तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की भी संभावना

इंडिया रिपोर्टर लाइव 
रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और ओला गिरने की संभावना है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में 12 स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. गुरुवार शाम और शुक्रवार सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. देर रात भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई थी. मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी विक्षोभ, दक्षिण पश्चिम अफगानिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर तक स्थित है. इसके प्रभाव से एक चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर तक विस्तारित है. एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से अंदरूनी तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर तक स्थित है. इस वजह से 6 मार्च को उत्तर छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा ओले गिर सकता है. मध्य छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकता है.वहीं 5 से 6 मार्च के बीच प्रदेश के कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर, कबीरधाम , बेमेतरा, राजनान्दगाँव, दुर्ग, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद और धमतरी जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, वज्रपात, 30-40 किमी घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने और ओला वृष्टि होने की संभावना है.

6 से 7 मार्च के बीच प्रदेश के बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर, बलौदाबाजार, महासमुंद, और धमतरी जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, वज्रपात, 30-40 किमी घंटा की तेज हवा चलने और ओला वृष्टि होने की संभावना है.

Leave a Reply

Next Post

बिहार: मुजफ्फरपुर में स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में 12 की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव  मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे-28 पर स्कॉर्पियो वाहन और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी के मुताबिक नेशनल […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक