छत्तीसगढ़: एक साल में मारे गए 81 नक्सली, 350 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में 81 नक्सली मारे गए और 350 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। यह जानकारी विधानसभा में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के लिखित प्रश्न के जवाब में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2019 से 15 फरवरी 2020 तक राज्य में 81 नक्सली मारे गए तथा 350 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।साहू ने बताया कि इस दौरान नक्सली हिंसा में 57 ग्रामीणों की मृत्यु हुई तथा 25 पुलिसकर्मी शहीद हुए। उन्होंने बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 23 नक्सली, बीजापुर में 16 नक्सली, दंतेवाड़ा में 14 नक्सली, राजनांदगांव जिले में आठ नक्सली, बस्तर जिले में छह नक्सली, नारायणपुर जिले में छह नक्सली, धमतरी में पांच नक्सली और कांकेर में दो नक्सली मारे गए हैं। तथा कबीरधाम जिले में एक नक्सली मारा गया है।गृह मंत्री ने बताया कि इस दौरान राज्य के बीजापुर जिले में सबसे अधिक 15 ग्रामीणों की तथा नौ पुलिस कर्मियों की मृत्यु हुई है। साहू ने बताया कि राज्य के सुकमा जिले में सबसे अधिक 199 नक्सलियों ने, दंतेवाड़ा जिले में 79 नक्सलियों ने तथा बीजापुर जिले में 56 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

Leave a Reply

Next Post

मौसम ऑरेंज अलर्ट : राजधानी समेत इन जिलों में होगी बारिश

शेयर करेतेज हवाएं चलने और ओले गिरने की भी संभावना इंडिया रिपोर्टर लाइव  रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और ओला गिरने की संभावना है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में 12 स्थानों पर हल्की से मध्यम […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां