बस्तर जिले के 106 ग्राम पंचायत जुडे़ भारत नेट परियोजना से : भारत नेट परियोजना के माध्यम से इन्टरनेट की सुविधा अब ग्राम पंचायतों तक

indiareporterlive
शेयर करे

वन धन योजना में सीएससी संचालकों के माध्यम से डिजीटाईजेषन कार्य प्रारंभ

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर 22 जून 2020। भारत नेट परियोजना के प्रथम चरण में बस्तर जिले 106 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जा रहा है। जिसमें विकासखण्ड बस्तर एवं विकासखण्ड तोकापाल के कुल 106 ग्राम पंचायतों में इन्टरनेट की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी, इसके लिए 106 पंचायत में जमीनी स्तर का कार्य समाप्त कर लिया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन, स्कूल, राषन दुकान, पुलिस स्टेषन, हॉस्टल को इन्टरनेट की सेवा प्रदाय करना है। जिला प्रषासन के मार्गदर्षन में भारत नेट परियोजना के प्रथम चरण में जमीनी स्तर का कार्य सीएसई गवर्नेस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड की टीम द्वारा किया जा रहा है।
भारत नेट परियोजना से ग्राम पंचायतों को जोड़ने पर अब ग्राम वासियों को कॉमन सर्विस सेंटर एवं लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत आने वाली समस्म सेवाएं ग्राम स्तर पर ही मिल पाएगी एवं ग्रामवासी स्वयं के लिए भी इन्टरनेट कनेक्टिविटी का उपयोग कर सकेंगे। ग्रामीण और व्यापारी वर्ग भी ग्राम के अंतर्गत चलने वाली वाई-फाई एवं ब्रॉड बैंड कनेक्टिविटी का उपयोग कर सकेंगे।

    वन धन योजना में कार्यरत स्व-सहायता समूह के डाटा का डिजीटाईजेषन सीएससीवीएलई के माध्यम से प्रारंभ कर दिया गया है। इस डिजीटाईजेषन कार्य के द्वारा सेल्फ हेल्प ग्रुप के मेम्बर की जानकारी ट्रैफिड एप्लीकेषन में स्टोर की जा रही है। जिले में कुल दस वन धन विकास केन्द्रों के सेल्फ हेल्प ग्रुप का डिजीटाईजेषन किया जाना है। जिसमें से वन धन विकास केंद्र आसना एवं वन धन विकास केंद्र बकावंड में डिजीटाईजेषन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है अन्य वन धन विकास केन्द्रों में भी आईडी आने के पष्चात् कार्य जल्द ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

डॉ. मनमोहन सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 जून, 2020। 15-16 जून, 2020 को गलवान वैली, लद्दाख में भारत के बीस साहसी जवानों ने सर्वोच्च कुर्बानी दी। इन बहादुर सैनिकों ने साहस के साथ अपना कर्तव्य निभाते हुए देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। देश के इन सपूतों […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं