चीन से लगी सीमा से लापता 19 मजदूरों में 5 के शव जंगल में मिले, गलत साबित हुई नदी में डूबने की आशंका!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कुरुंग 29 जुलाई 2022 । अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में सड़क निर्माण स्थल से लापता 19 लोगों में पांच मजदूरों के शव घने जंगल में बरामद किए गए। कुरुंग कुमे के उपायुक्त निघी बेंगिया ने बताया कि बचाव दल ने पिछले कुछ दिनों में हुरी और तापा के बीच घने जंगल में पांच सड़े-गले शव बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि शव अलग-अलग स्थानों और अलग-अलग तारीखों पर पाए गए। एक शव 25 जुलाई को, तीन शव 26 जुलाई को और एक शव 28 जुलाई को बरामद किया गया।

बोंगिया ने कहा कि पांच शवों के मिलने से इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। उन्होंने कहा कि हिकमत अली नाम का व्यक्ति फुरक नदी में डूब गया था। इसके साथ, मौतों की कुल संख्या बढ़कर छह हो गई। हालांकि, पांचों क्षत-विक्षत शवों को वापस नहीं लाया जा सका। यह आशंका जताई गई थी कि ज्यादातर लापता मजदूर नदी में डूब गए होंगे।

ईद पर छुट्टी नहीं मिलने से हो गए फरार

ईद के दौरान घर जाने की छुट्टी से इनकार करने पर असम के ये मजदूर पांच जुलाई को भारत-चीन सीमा पर कोलोरियांग के जिला मुख्यालय 200 किलोमीटर दूर दामिन सर्किल में निर्माण स्थल से फरार हो गए थे। वह आठ और 11 के दो समूहों में पैदल अपने घरों के लिए निकल गए थे और तब से लापता हैं। 

बेंगिया ने बताया कि अब तक दस मजदूरों को दयनीय अवस्था में बचाया गया और वे स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जिला आयुक्त ने कहा, ‘पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय दलों को तब तक तलाश अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है जब तक कि बाकी तीन लापता मजदूर मृत या जीवित नहीं मिल जाते।’

चार मजदूरों के शवों की हुई पहचान

डीसी ने कहा कि बचाए गए पांच में से चार मजदूरों के शवों की पहचान फोरिजुल हक, मोइजल हक, सोहर अली और अबुल हुसैन के तौर पर की गई है। हालांकि, पांचवें शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा, बचाए गए स्वस्थ मजदूरों में खैरुल इस्लाम (26), मजीदुल अली (30), मोनोहर हुसैन (18), इनामुल हुसैन (18), जैनल अली (45), हमीदुल हुसैन, अब्दुल अमीन, इब्राहिम अली, खोलेबुद्दीन शेख (27) और शमीदुल, शेख (19) शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया: हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, मेघना सिंह को मिला डेब्यू का मौका

शेयर करेभारतीय महिला टीम तीन स्पिनरों के साथ उतरी है और दो तेज गेंदबाजों को खिलाया है इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 जुलाई 2022 । भारतीय महिला क्रिकेट टीम राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला मैच शुक्रवार को खेल रही है. इस मैच में उसके सामने है ऑस्ट्रेलिया. इस मैच […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा