‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 05 सितंबर 2026। भारतीय सिनेमा में भव्यता, रोमांस और शानदार विजुअल ट्रीटमेंट को नई पहचान देने वाले संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस ग्रैंड रोमांटिक वॉर ड्रामा की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन के अहम दौर में प्रवेश कर गई है।

‘लव एंड वॉर’ इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे तीन शानदार कलाकार भंसाली के भव्य सिनेमाई संसार का हिस्सा बने हैं। तीनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भंसाली की अनूठी कहानी कहने की शैली को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है।

फिल्म की अब तक कोई झलक सामने नहीं आई है, ऐसे में इसके लुक, कहानी और किरदारों को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली ‘लव एंड वॉर’ से 2027 की सबसे बड़ी सिनेमाई पेशकशों में शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस

शेयर करे‘कजिन ईशा’ के फर्स्ट लुक में दिखा इश्क का नया रंग इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 05 सितंबर 2026। हिंदी सिनेमा में रोमांस की कहानियां भले ही कई बार देखी गई हों, लेकिन जब प्रेम कहानी का रंग स्थानीय मिट्टी, मासूमियत और रिश्तों की गर्माहट से जुड़ता है, […]

You May Like

भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’