भारत में बनेगी ‘डायमंड’ एआई सर्विलांस तकनीक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 01 सितंबर 2026। भारतीय रक्षा निर्माण क्षेत्र को नई तकनीकी मजबूती देने की दिशा में आरआरपी डिफेन्स लिमिटेड और वैश्विक इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ऑब्जर्वेशन सिस्टम डेवलपर ईएससी बाज ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत ईएससी बाज की उन्नत ‘डायमंड–यूनिक ऑब्जर्वेशन सिस्टम’ को भारतीय बाजार में लाया जाएगा।

एआई आधारित यह नेक्स्ट-जेनरेशन सर्विलांस प्रणाली बेहद कम रोशनी और अंधेरे में भी स्पष्ट तस्वीरें उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन की गई है। इसमें 4240×2832 हाई-रिज़ॉल्यूशन और 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू जैसी क्षमताएं हैं। एआई-पावर्ड डिटेक्शन के जरिए संभावित खतरे और घुसपैठ की पहचान में मदद मिलेगी। इसे सीमावर्ती क्षेत्रों, सैन्य ठिकानों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और निगरानी टावरों पर तैनात किया जा सकता है। आरआरपी डिफेन्स प्रबंधन ने कहा, “यह केवल हमारे पोर्टफोलियो में एक नया उत्पाद जोड़ने की बात नहीं है। ‘डायमंड’ हमें रक्षा और सुरक्षा के अत्यंत विशिष्ट और उन्नत क्षेत्र में प्रवेश का अवसर देता है। हमारा लक्ष्य भारत में निर्माण करना और इन क्षमताओं को वैश्विक बाजारों तक ले जाना है।”

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का लक्ष्य केवल भारत में तकनीक उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ‘मेक इन इंडिया, सेल टू द वर्ल्ड’ के तहत स्थानीय निर्माण, भारतीय जरूरतों के अनुरूप विकास और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात को बढ़ावा देना है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच यह साझेदारी भारत की 24×7 निगरानी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

सरकार का वित्तीय प्रबंधन फेल, छत्तीसगढ़ आर्थिक दिवालियेपन के कागार पर - कांग्रेस

शेयर करे देश के 18 राज्यों के वित्तीय स्थिती में छत्तीसगढ़ 17वें नंबर पर इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 01 सितंबर 2026। भारत सरकार के नीति आयोग की “वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक रिपोर्ट” के अनुसार छत्तीसगढ़ की वित्तीय व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नीति आयोग […]

You May Like

पूर्व सीएम स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से झटका....|....राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ में यशपाल शर्मा का दमदार अवतार....|....एकता जैन के शो में डॉ. खोजा का धमाका!....|....‘वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज....|....फिटनेस को लेकर अब नहीं होगी कोई जल्दबाजी?....|....पेट्रोल-डीजल निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा....|....शानदार जीडीपी पर भारी पड़ा जंग का साया....|....सुनसान खेत में मिला अज्ञात शव, दुर्गंध से ग्रामीणों को चला पता....|....भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के 11 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय....|....टोल टैक्स पर फर्जी वसूली: ईडी की धन शोधन मामले में कार्रवाई