सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 01 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया और अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 87 इंटरसेप्टर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश का पहला कीर्ति चक्र हासिल करने वाले पुलिसकर्मी शहीद सुनील सिंह के परिजनों को सम्मानित कर बधाई दी। सीएम योगी ने पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की पुस्तक संघर्ष को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कोई भी व्यक्ति भले ही कितने बड़े पद पर हो पर बिना सुरक्षा के वो निश्चिंत नहीं रह सकता है। यूपी पुलिस ने प्रदेश की जनता को सुरक्षा का एहसास कराया है। यह पहली बार है जब यूपी पुलिस के जवान को कीर्तिचक्र से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश ने एक वो दौर भी देखा है जब सूर्यास्त होने के बाद तराई क्षेत्रों में लोगों को बाहर निकलने में मुश्किल होती थी पर अब ऐसा नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का चेहरा बदला है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले यूपी में कोई जिला ऐसा नहीं था जहां दंगे न हुए हों। मुजफ्फरनगर दंगा छह महीने चला था। जिलों में माफिया समानांतर सरकार चला रहे थे। यही कारण था कि देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप से सबसे पीछे चला गया था पर अब यूपी और यूपी वालों की पहचान बदली है। उन्होंने कहा कि माफियाओं ओर गुंडों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

मेरठ का नीला ड्रम कांड: लव मैरिज के बाद मुस्कान की जिंदगी में लौटा बचपन का दोस्त

शेयर करेफिर तलाक की बात; पति का कत्ल इंडिया रिपोर्टर लाइव मेरठ, 01 अक्टूबर 2026। मेरठ का सौरभ हत्याकांड: साल 2016 में सौरभ रस्तोगी और मुस्कान की मुलाकात हुई थी। परिवार की सहमति के बाद दोनों ने शादी कर ली। 2019 में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया। कुछ साल […]

You May Like

अब मरीजों से प्रदूषण शुल्क भी वसूल रहे निजी अस्पताल....|....विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका....|....लोहा कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के ठिकानों पर आईटी की रेड....|....22 किलोग्राम गांजा तस्करी में तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा....|....साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अबूझमाड़ के छात्रों को 40.98 करोड़ की सौगात....|....सिंहस्थ से पहले एयरपोर्ट का अंडरग्राउंड ट्रेक जुड़ेगा सुपर काॅरिडोर से, जमीन से 20 मीटर नीचे टनल....|....रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा ज्यादा प्रोत्साहन....|....भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज 20 को करेंगे देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित....|....नवजात शिशु देखभाल सप्ताह: नवजात को पानी पिलाना, काजल लगाना सही या गलत?....|....सामंथा रुथ बेबी शावर: अभिनेत्री ने शेयर किए गोद भराई के फोटो