ओला, उबर टैक्सी चालकों की बदसलूकी और मनमाने किराये पर पुलिस सख्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 23 नवंबर 2026।  रायपुर पुलिस ने यात्रियों से बदसलूकी करने, निर्धारित दर से ज्यादा किराया मांगने और नियम तोड़ने वाले ओला, उबर तथा रैपिडो चालकों पर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सीएसपी माना कार्यालय में टैक्सी ऑपरेटरों की बैठक बुलाई। इस दौरान, पुलिस अधिकारियों ने एप आधारित टैक्सी सेवाओं के संचालकों को नियमों के तहत काम करने, यात्रियों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करने और केवल शासन-प्रशासन द्वारा तय किराया ही लेने की सख्त हिदायत दी।

माना एयरपोर्ट पर सवारी बैठाने को लेकर टैक्सी चालकों के बीच विवाद की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते 17 नवंबर को भी एयरपोर्ट परिसर में सवारी बैठाने की बात पर दो चालकों में तीखी बहस के बाद मारपीट हुई, जिसे सीआईएसएफ के जवानों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। इससे पहले सितंबर 2024 में भी पार्किंग नंबर-1 के पास चालकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं जनवरी 2024 में सवारी बैठाने के दौरान हुए झगड़े में एक चालक का सिर फूट गया था। इस मामले में तुराब अली और हरविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

टैक्सी सेवाओं के एप पर प्रदर्शित राशि से ज्यादा रकम मांगने की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं। नवंबर 2026 में इटली की डीजे ओली एस्से ने सोशल मीडिया पर रायपुर में यात्रा का अनुभव साझा करते हुए बताया था कि एप पर 281 रुपये किराया दिख रहा था, लेकिन चालक ने 500 रुपये अतिरिक्त मांगे थे। पुलिस अधिकारियों ने टैक्सी ऑपरेटरों को चेतावनी दी है कि यात्रियों से दुर्व्यवहार करने, अत्यधिक किराया वसूलने या आपसी प्रतिस्पर्धा में विवाद खड़ा करने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित तथा सुगम परिवहन उपलब्ध कराना मुख्य प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Next Post

सरेराह छुरा लहराकर लोगों को दी जान से मारने की धमकी

शेयर करेपुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार इंडिया रिपोर्टर लाइव कबीरधाम, 23 नवंबर 2026। शहर के व्यस्त इलाके हनुमान वाटिका के सामने रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक हाथ में धारदार छुरा लेकर खुलेआम लहराने लगा। आरोपी राहगीरों और मौके पर मौजूद लोगों को छुरा दिखाकर […]

You May Like

पिकअप नाले में गिरा तो सात मवेशियों को छोड़कर भागा तस्कर....|....सरेराह छुरा लहराकर लोगों को दी जान से मारने की धमकी....|....ओला, उबर टैक्सी चालकों की बदसलूकी और मनमाने किराये पर पुलिस सख्त....|.... हंगामे और विरोध के बीच कृष्ण बाग में हटे अवैध कब्जे....|....भोपाल में जनता क्वार्टर पर बुलडोजर एक्शन....|....बच्चों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब....|....छुट्टी के दिन मेले में पहुंचे 1.20 लाख से ज्यादा लोग....|.... वायु सेना प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी की सोच ही तय करेगी भारत का भविष्य....|....पत्नी नेहा के खाने पर कमेंट कर ट्रोल हुए अभिनेता अर्जुन बिजलानी....|....वायु प्रदूषण छीन रहा है चेहरे की चमक?