ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 जून 2026। चूहड़पुर स्थित पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसायटी के बाहर शुक्रवार को बड़ी संख्या में घरेलू सहायिकाएं एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। आरोप है कि सोसायटी में काम करने वाली एक घरेलू सहायिका के साथ मारपीट की गई। जिसके विरोध में अन्य घरेलू सहायिकाएं मौके पर पहुंच गईं। घटना को लेकर क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

घरेलू सहायिका के साथ मारपीट का मामला
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि एक फ्लैट में कार्यरत घरेलू सहायिका के साथ मारपीट की गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा चाकू से हमला किए जाने की भी चर्चा की गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मौके पर पहुंची पुलिस
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सोसायटी में एक फ्लैट मालिकन द्वारा अपनी घरेलू सहायिका को थप्पड़ मार दिए जाने की घटना सामने आई थी।

पीड़ित का कराया गया मेडिकल
इसके विरोध में कुछ घरेलू सहायिकाएं एकत्रित होकर विरोध व्यक्त करने लगीं थी। सभी पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। पीड़ित घरेलू सहायिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। उसकी ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 जून 2026। फुटबॉल मैच को दूसरी टीम के पक्ष में झुकता देखकर समय बर्बाद करने का फंडा लगभग हर टीम की प्रमुख रणनीति होता है। हालांकि फीफा विश्व कप 2026 में समय बर्बाद करने से रोकने और खेल की गति बढ़ाने के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल