आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, 35 मिनट भरीं राेमांचक उड़ानें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेरठ, 20 सितंबर 2026। मेरठ के आसमान में शनिवार को पहली बार भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने रोमांच और शौर्य का प्रदर्शन किया। मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप परिसर में करीब 35 मिनट तक चले एयर शो में जांबाज पायलटों ने हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाए। लूप और बैरल रोल समेत अलग-अलग मैनूवर देखकर दर्शक हैरान रह गए और तालियों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।

सूर्य किरण एयर शो के पहले दिन तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे और बेसब्री से एयर शो का इंतजार करते दिखे। जैसे ही एयर शो शुरू हुआ, आसमान में विमानों के करतब देखकर मेरठ के लोग खुशी से झूम उठे। दर्शकों ने इसे मेरठ के लिए गौरवशाली क्षण बताया। जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह ने भी इस पल को मेरठ के लिए ऐतिहासिक बताया।

पहली बार मेरठ में एयर शो
भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम का दो दिवसीय एयर शो शनिवार से शुरू हुआ। सुबह करीब 10 बजे जांबाज पायलटों ने आसमान में उड़ान भरकर अलग-अलग हवाई करतब दिखाए। यह मेरठ में सूर्यकिरण टीम का पहला एयर शो है। हालांकि उत्तर प्रदेश में टीम का यह दूसरा शो है, इससे पहले टीम लखनऊ में एयर शो कर चुकी है।

शो की डिस्प्ले साइट पर स्क्वाड्रन लीडर तुषार शर्मा ने अमर उजाला के साथ टीम की खासियत और पायलटों के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि मेरठवासियों से टीम को भरपूर प्यार मिला। स्कूली बच्चों में भी एयर शो को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने मेरठ में सूर्यकिरण का शो करना खुद लिए बेहद गर्व की बात बताया।

उन्हाेंने कहा कि मैंने बचपन में सपना देखा था कि फाइटर पायलट बनना है, मैंने मेहनत की और किस्मत ने साथ दिया कि मैं उस सपने को जी पाया। मैं भी एक आम बच्चा था, लेकिन एक सपना देखा था और आप भी सपना देखते हैं तो खुद को रोके नहीं, अपने दायरे को सीमित न करें। यदि मेहनत करे तो अपने जो सोचा है उसे पक्का प्राप्त करेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि इसे मेरठ का यूथ एक प्रेरणा के तौर पर देखेगा।

पांच मीटर की दूरी पर उड़ेंगे विमान
स्क्वाड्रन लीडर तुषार शर्मा ने बताया कि सूर्यकिरण एशिया की इकलौती नौ एयरक्राफ्ट एयरोबेटिक टीम है। उनके अनुसार, कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी की कमान में विमान एक-दूसरे से करीब पांच मीटर की दूरी पर उड़ान भरकर वायुसेना के प्रोफेशनलिज्म और एक्यूरेसी का प्रदर्शन करेंगे।

नौ हॉक विमान दिखाएंगे रोमांचक करतब
रविवार सुबह भी नौ हॉक एमके-132 विमान आसमान में उड़ान भरेंगे। करीब 35 मिनट के प्रदर्शन के दौरान नौ विमान बेहद कम अंतर पर एक साथ अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे।

दर्शकों को लूप, हार्ट, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और डीएनए मैनूवर जैसे हवाई करतब देखने को मिलेंगे। विमानों से निकलने वाली केसरिया, सफेद और हरे रंग के धुएं की लकीरें आसमान में तिरंगे की छटा बिखेरेंगी।

मेरठ के तीन पायलट भी टीम में
सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम में मेरठ निवासी स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल, स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह और स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल भी शामिल हैं। एयर शो के दौरान मेरठ के ये तीनों पायलट भी आसमान में करतब दिखाएंगे।

20 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन पर रोक
एयर शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। स्क्वाड्रन लीडर तुषार शर्मा ने बताया कि एयर शो स्थल के 20 किलोमीटर के दायरे में कोई ड्रोन नहीं उड़ाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत बिना पास के किसी भी व्यक्ति को शो स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

 गंगा में जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच

शेयर करेमरीन ड्राइव से निम बीच तक रेकी; चरणबद्ध खोले जाएंगे रूट इंडिया रिपोर्टर लाइव ऋषिकेश, 20 सितंबर 2026। गंगा में राफ्टिंग का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। राफ्टिंग संचालन की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, साहसिक खेल विभाग और राफ्टिंग कारोबारियों की संयुक्त टीम ने रविवार […]

You May Like

हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा....|....पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक....|....सुकमा की 10 साल की बच्ची के जन्मजात मोतियाबिंद का चिरायु के तहत सफल ऑपरेशन....|....ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराए दो भारी वाहन....|....भैरमगढ़ के उतला जंगल में नक्सली डंप बरामद, AK-47 समेत 4 हथियार और 76 जिंदा कारतूस मिले....|....धनबाद के छाताबाद में भू-धंसान के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, बीसीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन....|....छपार मेले से 'आप' की दूरी पर सियासी घमासान....|....कठुआ के अमन ने सीमा पार बेचे टोल-टनल और पुल के चित्र....|....राधा के रंग में रंगा गणेश जन्मोत्सव....|....भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या