संख्या बल में कमजोर नेशनल कॉन्फ्रेंस अब मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी निगाहें, 41 विधायकों के सहारे सत्ता

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 10 मई 2026। प्रदेश में उपजे राजनीतिक द्वंद्व के बीच आकलन संख्या बल का भी हो रहा है। सदन में अकेले पूर्ण बहुमत से दूर और अपनों से घिरी नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास 41 विधायक हैं। सत्ता पर बने रहने के लिए 46 विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस और दूसरे दलों को साथ लेकर सरकार बनाने वाली एनसी के सामने संकट मंत्रिमंडल विस्तार से उपजा है। मंत्रिमंडल गठन के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस का कुनबा एकजुट रहेगा या दरार आएगी, सियासी गलियारों में इस बात का आकलन हो रहा है। दरअसल, मंत्रिमडल में तीन पद खाली हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता इसके लिए ताल ठोंक रहे हैं और कई मौकों पर अपनी अहमियत जता चुके हैं। दूसरी ओर कांग्रेस लंबे समय से मंत्रिमंडल में शामिल होने का इंतजार कर रही है। कांग्रेस के पास छह विधायक हैं।

हालांकि कांग्रेस ने अभी तक खुले मंच से मंत्रिमंडल में जगह नहीं मांगी है लेकिन दोनों दलों के बीच कई मौकों पर मंत्रिमंडल को लेकर तकरार होती रही है। कांग्रेस ने शुरुआत में मंत्रिमंडल में दो पदों की पैरवी की थी, पर एनसी ने इसे स्वीकार नहीं किया। प्रदेश मंत्रिमंडल में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अलावा निर्दलीय चुनाव जीते सतीश शर्मा को जगह दी गई है। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा दो मंत्री कश्मीर से तो उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी समेत दो मंत्री जम्मू संभाग से हैं। 

राज्यसभा चुनाव में हुई थी क्रॉस वोटिंग
राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा को रोकने के लिए एनसी ने सभी दलों के साथ गठबंधन कर लिया था। इस गठबंधन में धुर विरोधी पीडीपी भी शामिल थी लेकिन मतदान के दौरान चार विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी तो अलग-अलग सीटों पर दो विधायकों के वोट रद्द हो गए। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने क्रॉस वोटिंग की जांच की बात कही थी, लेकिन बाद में इसके आरोप पीडीपी पर मढ़ दिए गए।

वेंटिलेटर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस, कैबिनेट में विस्तार से टूट जाएगी पार्टी : सुनील शर्मा
श्रीनगर। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने शनिवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) वेंटिलेटर पर है। कैबिनेट विस्तार से पार्टी में फूट पड़ सकती है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने दावा किया कि एनसी कैबिनेट में थोड़ा सा भी विस्तार करती है तो पार्टी दो हिस्सों में बंट जाएगी। नेकां के भीतर यह बीमारी इतनी गहरी हो चुकी है कि उनके पास इसका कोई इलाज नहीं है। नेकां ने जिन लोगों को भाजपा के खिलाफ बोलने का काम सौंपा है, वहीं नेकां के आंतरिक स्वास्थ्य को खराब करने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने नेकां मुख्यालय नवाए-ए-सुबह में हाल के विरोध-प्रदर्शनों को इस गहरे होते संकट से जोड़ा। उन्होंने कहा कि वहां जो कुछ भी हुआ वह उन लोगों की वजह से हुआ जिन्हें हमारे खिलाफ बोलने का काम सौंपा गया है।

हम पहले पूर्ण राज्य लेंगे फिर मंत्रिमंडल : कांग्रेस
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा, पार्टी मंत्रिमंडल में तब तक शामिल नहीं होगी, जब तक जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा न मिल जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सीधी लड़ाई भाजपा के साथ है और इसका लगातार विरोध जारी रहेगा। कहा, उपराज्यपाल की शक्तियां और बढ़ाना तानाशाही की ओर पहल की निशानी है। भविष्य में इसका असर प्रदेश के लोगों पर पड़ेगा।

Leave a Reply

Next Post

तमिलनाडु में बदला सियासी इतिहास: विजय बने सीएम, खरगे बोले- सामाजिक न्याय की विचारधारा को मिलेगी नई दिशा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मई 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि लंबे समय से राज्य की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को परिभाषित करने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल