इस्राइल पर लेबनान से दागी गई एंटी-टैंक मिसाइल, चपेट में आकर एक भारतीय की मौत, दो अन्य घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

यरुशलम 05 मार्च 2024। इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष को पांच महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। दोनों पक्षों के बीच अब तक युद्धविराम की कोशिशें लगातार नाकाम रही हैं। इस बीच इस्राइल को गाजा पट्टी में हमास के साथ-साथ लेबनान की तरफ से हिजबुल्ला के हमलों का भी सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को ऐसे ही एक हमले में भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो भारतीय घायल भी हुए हैं। बताया गया है कि यह हमला लेबनान की तरफ से हुआ। 

अधिकारियों के मुताबिक, लेबनान की तरफ से दागी गई एक एंटी-टैंक मिसाइल से इस्राइल के उत्तरी सीमा के पास मारगैलियॉट में एक बाग को निशाना बनाया गया। इसकी चपेट में आकर केरल के रहने वाले एक शख्स की मौत हो गई। वहीं दो और घायल केरल के ही हैं। इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं।

घायल हुए भारतीयों का इलाज जारी
इस्राइली रेस्क्यू सर्विस के प्रवक्ता मेजेन डेविड एडोम ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह 11 बजे गैलीली क्षेत्र के मारगैलियोट के बाग में हुई। इसमें केरल के कोल्लम के निवासी पटनिबीन मैक्सवेल की जान चली गई। उनके शव को जिव अस्पताल में रखा गया है। वहीं घायल हुए बुश जोसेफ जॉर्ज को पेता तिकवा के बेइलिंसन अस्पताल में रखा गया है। उनके चेहरे और शरीर पर कई चोटें आई हैं। उनका ऑपरेशन किया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। वे भारत में अपने परिवार से भी बात कर सकते हैं।

घायल हुए दूसरे शख्स पॉल मेलविन को हल्की चोटें आईं और उन्हें इस्राइल के साफेद शहर के जिव अस्पताल में ही रखा गया है। वह केरल के इदुक्की जिले से आते हैं। इससे पहले इस्राइली एजेंसी ने कहा था कि इस घटना में एक विदेशी नागरिक की मौत हुई है, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। 

इस्राइली दूतावास ने जताया दुख
इस्राइली दूतावास ने भारतीयों की मौत पर एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया। इसमें कहा गया, “हम शिया आतंकी संगठन हिजबुल्ला की तरफ से इस्राइल के मारगैलियॉट के एक बाग में किए गए कायरतापूर्ण हमले में भारतीय नागरिक की मौत और घायल होने की घटना से चकित और दुखी हैं। इस्राइल के चिकित्सा संस्थान घायलों की सेवा में तत्पर हैं। उन्हें हमारे मेडिकल स्टाफ की तरफ से हरसंभव सहायता दी जा रही है।”

हिजबुल्ला हर दिन बना रहा इस्राइल को निशाना
माना जा रहा है कि लेबनान की तरफ से हुए इस हमले में ईरान समर्थित शिया संगठन हिजबुल्ला का हाथ है। गाजा में इस्राइल के युद्ध के विरोध में आठ अक्तूबर के बाद से लगभग हर दिन हिजबुल्ला रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन्स के जरिए हमला कर रहा है। इन हमलों में इस्राइली सेना को काफी नुकसान भी हुआ है। 

Leave a Reply

Next Post

चीन ने फिर बढ़ाया अपना रक्षा बजट, भारत के मुकाबले तीन गुना से भी ज्यादा हुआ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 05 मार्च 2024। चीन लगातार अपना रक्षा बजट बढ़ा रहा है और इस साल चीन ने अपने रक्षा बजट में बीते पांच साल में सबसे ज्यादा 7.2 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ ही चीन का रक्षा बजट इस साल 1.67 […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां