‘पठान’ के स्पेन शेड्यूल की शूटिंग के लिए ‘स्पेन’ रवावा हुए शाह रुख खान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में शाह रुख खान ने एक पठान का एक टीजर वीडियो शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट के एलान किया था, जिसमें वो अपने किरदार को लेकर चर्चा कर रहे हैं। अब उन्हें  शनिवार सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया है। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि शाह रुख खान फिल्म पठान की शूटिंग शेड्यूल के लिए स्पेन रवाना हो गए हैं।

वीडियो में देखा जा सकता कि शाह रुख खान अपनी कार से उतरने के बाद हवाई अड्डे के अंदर की ओर जाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने खुद को पूरी तरह से कवर कर रख था, जिससे की फिल्म में उनके लुक को लेकर कुछ भी रीवैल ना हो। शाह रुख की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही पैपरारजी ने दावा करते हुए लिखा, ‘स्पेन में पठान की शूटिंग के सिलसिले में रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे शाह रुख खान। बता दें, हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाह रुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्पेन में फिल्म पठान के कुछ महत्वपूर्ण सीन्स की शूटिंग करेंगे, जिसमें फिल्म के सॉन्ग्स भी शामिल होंगे।

देश भक्ति से प्रेरित होगा किरदार?

हाल ही में शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पठान की टीजर वीडियो शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट के एलान किया था। जिसको देख कर मालूम होता है कि अभिनेता इस फिल्म में देशभक्ति से प्रेरित किरदार निभा रहे हैं, जो देश सेवा को ही अपना जीवन बना लेता है। शाह रुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण अभिनीत ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस वीकेंड के मौके पर रिलीज होगी।

लंबे वक्त बाद वापसी करेंगे शाह रुख

वहीं, अभिनेता शाहरुख खान फिल्मों में लगभग 4 साल बाद ‘पठान’ से वापसी कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने अपनी इस फिल्म को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उन्हें बड़े पर्दे पर आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरों’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ कटरीन कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी अहम रोल प्ले किए हैं। शाहरुख की इस फिल्म में भी सलमान खान ने कैमियो किया है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय महिला टीम, पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ करना चाहेगी अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत रविवार को बे-ओवल मैदान पर अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ करेगी। ये मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 6.30 बजे शुरू होगा। किसी भी टूर्नामेंट के लिए जरूरी होता है कि आपकी शुरुआत अच्छी हो […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान