भारतीय महिला टीम, पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ करना चाहेगी अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत रविवार को बे-ओवल मैदान पर अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ करेगी। ये मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 6.30 बजे शुरू होगा। किसी भी टूर्नामेंट के लिए जरूरी होता है कि आपकी शुरुआत अच्छी हो इसलिए टीम इस मैच को जीतना चाहेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को छोड़ दें तो टीम के लिए सब कुछ ठीक घटा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे से लेकर दो वार्म अप मैचों में भी टीम ने जीत दर्ज की है।

टीम ने पहले वार्म अप मैच में दक्षिण अफ्रीका को 2 रन से जबकि दूसरे वार्म अप मैच में वेस्टइंडीज को 81 रन से हराया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। इस मैच में मंधाना ने 66 जबकि दीप्ति ने 51 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान मिताली राज ने 30 जबकि यास्तिका भाटिया ने भी 42 रन की पारी खेली थी। टीम जीत के इस मोमेंटम को यहां भी जारी रखना चाहेगी। टीम का शीर्ष क्रम अच्छे फार्म में नजर आ रहा है।

वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की टक्कर

दोनों टीमों वर्ल्ड कप में आपस में ज्यादा मैच नहीं खेली है। अब तक केवल दो बार ऐसा मौका आया है जब दोनों टीम आपस में भिड़ीं है। दोनों ही बार भारत ने जीत दर्ज की है और पाकिस्तान को अब तक जीत का इंतजार है। इसके अलावा भारत के लिए एक अच्छी बात ये भी है कि पाकिस्तान की टीम दोनों ही मैचों में 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है।

2017 वर्ल्ड कप में आखिरी बार आमने-सामने थी दोनों टीमें

दोनों टीमों के बीच आखिरी एनकाउंटर पिछले वर्ल्ड कप में हुआ था। इस मैच को भारतीय टीम ने 95 रन से जीता था। भारतीय गेंदबाज एकता बिष्ठ ने इस मैच में 6 विकेट झटके थे। बल्लेबाजी की बात करें तो पूनम रावत ने 47 और सुषमा वर्मा ने 33 रन बनाए थे।

पाकिस्तान के इस गेंदबाज से रहना होगा सावधान

वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अनुभव का बड़ा महत्व होता है। इसको देखते हुए पाकिस्तान की अनुभवी गेंदबाज नशरा संधू भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकती है। पिछली बार वर्ल्ड कप में इन्होंने भारत के चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था।

Leave a Reply

Next Post

रूसी सेनाओं की यूक्रेन में तबाही जारी; बिना पानी-बिजली के यूक्रेन का मोरियुपोल शहर, डेडबॉडी निकालना भी मुश्किल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कीव 06 मार्च 2022। रूसी सेना का यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में आक्रमण जारी है। यूक्रेन के दक्षिणी शहर मारियुपोल के मेयर वादिम बोइचेंको ने कहा कि शहर में पांच दिनों से बिजली नहीं है और उनके पास पानी नहीं बचा है। उन्होंने यह भी […]

You May Like

परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर