संसद में छोटे दलों के लिए अलग से तय होगा समय; राजग की बैठक में फैसला, वन नेशन-वन इलेक्शन पर भी चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 अगस्त 2024। संसद में विषय विशेष पर होने वाली चर्चा में अब छोटे दलों के लिए अलग से समय निर्धारित होगा। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई राजग की बैठक में इस आशय का  फैसला लिया गया। बैठक में वन नेशन वन इलेक्शन पर भी चर्चा हुई। यह भी तय हुआ कि भाजपा अब एक नियमित अंतराल में सहयोगी दलों की बैठक बुलाएगी। बैठक में उपस्थित एक क्षेत्रीय दल के नेता ने बताया कि कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि छोटे प्रतिनिधित्व वाले दलों को चर्चा में उचित समय दिए जाने संबंधी सरकार के प्रस्ताव का कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में विरोध किया था। अब यह तय किया गया है कि किसी भी विषय पर होने वाली चर्चा में ऐसे दलों के लिए अलग से समय निर्धारित किए जाएंगे। बैठक में जदएस के एचडी कुमारस्वामी, लोजपा के चिराग पासवान, हम के जीतन राम मांझी, आरएलडी के जयंत चौधरी, अपना दल की अनुप्रिया पटेल के साथ जदयू और टीडीपी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

वन नेशन वन इलेक्शन पर भी चर्चा…
बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चा की। उन्होंने इस संदर्भ में कोविंद कमेटी द्वारा प्रस्तुत सिफारिशों का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें और विमर्श कर सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। यादव ने इस दौरान एक साथ चुनाव कराए जाने पर बल दिया।

Leave a Reply

Next Post

ईमेल के जरिए एंबिएंस मॉल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुरुग्राम 17 अगस्त 2024। दिल्ली के बाद अब गुरुग्राम में मॉल को उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई है। ईमेल पर एंबिएंस मॉल प्रबंधन को बम से उड़ने की धमकी 9:45 बजे पर मिली है। इसकी सूचना […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस