भारत में तिब्बतियों को आजादी, अपने देश में नहीं, दलाई लामा बोले- चीन में कड़े नियमों में जीने को मजबूर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 15 दिसंबर 2023। तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने चीन पर जुबानी हमला करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि तिब्बत में लोग कड़े नियंत्रण में जीवन जी रहे हैं। शरणार्थी बने तिब्बतियों के पास भारत में तो आजादी है, लेकिन खुद अपने देश तिब्बत में नहीं। उल्लेखनीय है कि तिब्बत पर चीन का नियंत्रण है। दलाई लामा सिलिगुड़ी में सेद गुयेद मठ में अपने अनुयायियों को वक्तव्य देने 13 साल बाद आए हैं। दलाई लामा ने तिब्बत की संस्कृति को भारत की नालंदा परंपरा के भी बेहद निकट बताया। कहा, हजार साल पुरानी परंपराओं को हम अपने विचारों और आत्मविद्या से सहेज रहे हैं। 

सुनने पहुंचे 50 हजार अनुयायी
दलाई लामा ने कहा, अपने गुस्से व ईर्ष्या के बीच मानसिक शांति बनाए रखने के हमारे पास कई तरीके हैं, जिससे हम इन्हें कम कर सकते हैं। दलाई लामा को सुनने मठ में 50 हजार अनुयायी दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, डुआर्स के साथ-साथ असम, बिहार, सिक्किम और नेपाल व भूटान से भी आए। राजधानी गंगटोक में तीन दिन की यात्रा के बाद दलाई लामा ने 2 घंटे के लिए बोधिचित्त शिक्षाओं पर वक्तव्य दिया।

तिब्बत की पहचान को धीमी मौत मार रहा चीन : सेरिंग
तिब्बत की निर्वासित सरकार के राष्ट्रपति पेन्पा सेरिंग ने बृहस्पतिवार को ही दावा किया है कि चीन तिब्बत की सांस्कृतिक पहचान को धीमी मौत मार रहा है। साल 2025 में नया दलाई लामा चुना जाना है, जिसे लेकर चीन नई चालें चल रहा है। वह तिब्बत के 10 लाख बच्चों को बोर्डिंग स्कूलों में भेज उपनिवेश-शैली की शिक्षा दे रहा है, उनकी सांस्कृतिक पहचान मिटा रहा है। 2025 में वह अपनी पसंद का दलाई लामा भी नियुक्त करने की सोच रहा है।

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षा चूक मुद्दे पर विपक्ष हमलावर, सरकार का फैसला- दबाव में नहीं आएंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 दिसंबर 2023। शीतकालीन सत्र के शेष दिवस की कार्यवाही संसद की सुरक्षा चूक से जुड़े मुद्दे की भेंट चढ़ सकती है। सरकार ने इस मामले में चर्चा के लिए हामी नहीं भरने और विपक्ष के दबाव में न आने का फैसला किया […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह